RBI BIG Proposal, EMI पर Mobile लेने वालों के लिए बड़ी Warning
सोचिए आपने EMI पर नया स्मार्टफोन खरीदा कुछ महीनों तक सब ठीक चला लेकिन एक-दो किस्त लेट हो गई और फिर अचानक आपका फोन LOCK हो जाए. ना UPI चले ना Banking Apps और ना ही Social Media शायद Calls तक सीमित हो जाएं. ये बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हो सकता है कि ये जल्द ही हकीकत बन जाए. दरअसल Reserve Bank of India एक ऐसे Proposal पर काम कर रहा है जिससे lenders Loan Default होने पर financed mobile devices को remotely disable कर सकें.
हालांकि दूसरी तरफ RBI ने साथ ही कुछ बड़े protections भी प्रस्तावित किए हैं. जैसे बिना Notice के Action नहीं होगा. लेकिन आप सोचिए कि भारत में भारत में 116 करोड से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन हैं और करोड़ों लोग EMI पर मोबाइल खरीदते हैं. ऐसे में सवाल ये है कि क्या अब EMI मिस करना भारी पड़ सकता है? क्या बैंक सच में आपका फोन बंद कर देगा?