RBI की बड़ी वार्निंग! क्या भारतीय बैंकों पर आने वाला है बड़ा खतरा?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के बैंकों को आगाह किया है कि वे केवल मजबूत बैलेंस शीट, रिकॉर्ड मुनाफे और घटते NPA के आधार पर संतुष्ट न रहें. RBI के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन ने कहा कि आने वाले समय में जियोपॉलिटिकल तनाव, जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सप्लाई चेन में रुकावट जैसे नए जोखिम बैंकिंग सेक्टर को प्रभावित कर सकते हैं. हालांकि फिलहाल भारतीय बैंकिंग प्रणाली मजबूत स्थिति में है और ग्रॉस NPA रेशियो FY25 में घटकर 2.2% पर आ गया है. RBI का कहना है कि यह किसी संकट की चेतावनी नहीं, बल्कि भविष्य के जोखिमों के लिए पहले से तैयार रहने का संकेत है.