रुपया 48 पैसे मजबूत होकर 94.95 पर बंद, कमजोर डॉलर से मिला सपोर्ट; जानें पूरी डिटेल
भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे मजबूत होकर 94.95 पर बंद हुआ. वैश्विक जोखिम कम होने, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर की कमजोरी से रुपये को मजबूती मिली. सऊदी अरब द्वारा एशिया के लिए कच्चे तेल के दाम घटाने से भी बाजार का भरोसा बढ़ा.

Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर बंद हुआ. रुपया 48 पैसे की तेजी के साथ 94.95 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक बाजार में बेहतर माहौल और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को मजबूती मिली. सऊदी अरब की ओर से एशिया के लिए अगस्त महीने के कच्चे तेल के दाम घटाने का भी असर बाजार पर दिखा. डॉलर की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने भी रुपये को सपोर्ट दिया.
94.95 पर बंद हुआ रुपया
मंगलवार को इंटरबैंक फॉरेन करेंसी मार्केट में रुपया 95.33 पर खुला. कारोबार के दौरान यह 94.94 से 95.37 के दायरे में रहा. आखिर में रुपया 48 पैसे मजबूत होकर 94.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इससे पहले सोमवार को रुपया 25 पैसे कमजोर होकर 95.43 पर बंद हुआ था. एक दिन में आई इस मजबूती ने बाजार का रुख बदल दिया.
कच्चे तेल की नरमी से रुपये को मिला सपोर्ट
जानकारों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रुपये के लिए पॉजिटिव रही. सऊदी अरब ने एशिया के लिए अगस्त महीने के कच्चे तेल की कीमत 11 डॉलर प्रति बैरल तक घटा दी है. इससे भारत जैसे तेल आयात करने वाले देश को राहत मिलने की उम्मीद है. कम तेल कीमतों से महंगाई का दबाव भी घट सकता है. इसका सीधा फायदा रुपये को मिला.
यह भी पढ़ें- भारत से ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, हो गई डील; मोदी और सुबियांतो बीच 8 समझौतों पर मुहर
वैश्विक माहौल और कमजोर डॉलर से बढी मजबूती
होरमुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही सामान्य होने से तेल सप्लाई लेकर चिंता कम हुई. इससे वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ. दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर भी कमजोर रहा जिससे उभरते बाजारों की करेंसी को समर्थन मिला. जानकारों का कहना है कि अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों का असर भी डॉलर पर देखने को मिला.