Smartphone से TV, Fridge और FMCG तक महंगाई की मार! जेब पर बढ़ेगा बोझ, पैकेट में भी घटेगा सामान?
आने वाले दिनों में आम लोगों के घरेलू बजट पर महंगाई की दोहरी मार पड़ सकती है. स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज और एसी से लेकर बिस्कुट, नमक, दूध और खाने के तेल तक की कीमतें बढ़ने की आशंका है. कच्चे माल, मेमोरी चिप, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ने से कंपनियों पर दबाव है. ऐसे में कंपनियां उत्पादों के दाम बढ़ा सकती हैं. वहीं, ग्राहकों को श्रिंकफ्लेशन का सामना भी करना पड़ सकता है, जिसमें कीमत वही रहती है, लेकिन पैकेट में सामान की मात्रा घटा दी जाती है.