मेरठ में पकड़ा गया 28 क्विंटल नकली पनीर, खरीदते समय ऐसे करें असली की पहचान
नकली पनीर बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद लोगों के मन में पनीर खाने को लेकर चिंता बढ़ गई है. प्रारंभिक जांच के अनुसार इन फैक्ट्रियों में केमिकल, पाम ऑयल और दूसरे मिलावटी पदार्थों का इस्तेमाल करके नकली पनीर और डेयरी प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे थे. ऐसे में आइए जानते हैं नकली पनीर की पहचान कैसे करें.

How to Identify Fake Paneer: मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के नगला कुंबा गांव में जिला प्रशासन और खाद्य विभाग टीम ने छापेमारी कर नकली पनीर बनाने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई के दौरान करीब 28 क्विंटल नकली पनीर बरामद किया गया और दो गोदामों को सील कर दिया गया. अब तक के जांच में सामने आया कि यह नकली पनीर राज्य के कई जिलों में सप्लाई किया जा रहा था. फिलहाल दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है और जानी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.
नकली पनीर बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद लोगों के मन में पनीर खाने को लेकर चिंता बढ़ गई है. ऐसे में आइए जानते हैं नकली पनीर की पहचान कैसे करें.
कैसे बन रहा था नकली पनीर?
प्रारंभिक जांच के अनुसार इन फैक्ट्रियों में केमिकल, पाम ऑयल और दूसरे मिलावटी पदार्थों का इस्तेमाल करके नकली पनीर और डेयरी प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे थे. खाद्य विभाग ने मौके से 9200 किलोग्राम दूध भी बरामद किया है.
नकली पनीर में क्या-क्या मिलाया जाता है?
फूड सेफ्टी सर्वे और लैब रिपोर्ट्स के मुताबिक नकली पनीर में कई तरह की मिलावट किया जा रहा है, जैसे—
- स्टार्च (वजन बढ़ाने के लिए)
- डिटर्जेंट या सिंथेटिक व्हाइटनर
- सस्ता वसा (वनस्पति घी)
- स्किम्ड मिल्क पाउडर और केमिकल
- जल्दी जमाने के लिए गैर-मान्य एसिड
- बैक्टीरिया जैसे E.coli, यीस्ट और फंगस
- खराब या एक्सपायर्ड दूध
ऐसे करें असली-नकली पनीर की पहचान?
- स्टार्च टेस्ट: पनीर का छोटा टुकड़ा लें और उस पर आयोडीन की कुछ बूंदें डालें.
- नीला या काला रंग बने → पनीर में स्टार्च मिला है.
- कोई रंग न बदले → पनीर सुरक्षित है.
- तवे पर गर्म करके देखें: पनीर का टुकड़ा गर्म तवे पर रखें.
- असली पनीर नरम रहता है और कम पानी छोड़ता है.
- नकली पनीर पिघल सकता है, रबड़ जैसा हो जाता है और तेल छोड़ता है.
- स्मेल और स्वाद से पहचान: असली पनीर में ताजगी और दूध जैसी खुशबू होती है.
- नकली पनीर में खट्टा या डिटर्जेंट जैसा स्मेल आ सकता है और स्वाद कड़वा या अजीब होता है.
- टेक्सचर टेस्ट: पनीर को हल्के से दबाएं.
- असली पनीर आसानी से टूटता है और दानेदार होता है.
- नकली पनीर बहुत सख्त या ज्यादा स्मूद और रबड़ जैसा होता है.
- पानी में डालकर देखें: गुनगुने पानी में पनीर डालें.
- असली पनीर अपना आकार बनाए रखता है.
- नकली पनीर टूट सकता है या घुलने लगता है.
इसे भी पढे़ं- पॉपलर या यूकेलिप्टस? 5000 लगाकर 5 साल में मिलेंगे 24 लाख, जानें 100 पेड़ों का पूरा कैलकुलेशन, समझें पूरा बाजार