चाय-पोहा बेचकर हॉलीवुड में 9 लाख रुपये मंथली कमा रहा है बिहार का ये लड़का, जानें कितने में बेचता है एक कप चाय

हॉलीवुड की चकाचौंध वाली दुनिया में एक बिहारी चायवाले ने तहलका मचा दिया है. प्रभाकर प्रसाद, उर्फ "Chaiguy", लंबे बाल-मूंछ और गमछा ओढ़े लॉस एंजिल्स के फार्मर्स मार्केट में गरम चाय और पोहा बेचकर महीने में लाखों रुपये कमा रहे हैं. लोगों को उनके हाथ की बनी चाय और पोहा इतना पसंद आता है कि उनकी दुकान रोज सोल्ड आउट हो जाती है.

हॉलीवुड की चमक-दमक वाली सड़कों पर, जहां लोग ऑर्गेनिक जूस और क्राफ्ट ब्रेड की तलाश में घूमते हैं, अचानक एक अनोखा नजारा दिखता है. लंबे बाल, घनी मूंछ, कंधे पर बिहारी गमछा लपेटे एक शख्स गरमागरम चाय उड़ेल रहा है और पोहा परोस रहा है. नाम है प्रभाकर प्रसाद, जिन्हें दुनिया अब “बिहारी चायवाला” या “Chaiguy” कहकर पुकारती है.

बिहार के एक से गांव से निकलकर लॉस एंजिल्स के फार्मर्स मार्केट में उन्होंने ऐसा धमाल मचा दिया है कि लोग 780 रुपये की एक कप चाय और 1350 रुपये की प्लेट पोहा के लिए लाइन लगाते हैं. ये कहानी सिर्फ महंगी चाय की नहीं, बल्कि मेहनत, सांस्कृतिक गर्व और सपनों की है, जहां एक बिहारी चायवाला अमेरिका में भी अपना वाला स्वाद और बोली लेकर सबके दिल जीत रहा है.

बिहारी चायवाला ने किया कमाल

लॉस एंजिल्स (हॉलीवुड) के फार्मर्स मार्केट में एक बिहार के लड़के ने भारतीय नाश्ते बेचकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है. उनका नाम प्रभाकर प्रसाद है, जिन्हें लोग प्यार से “बिहारी चायवाला” या “Chaiguy” कहते हैं. वे चाय 8.65 डॉलर (लगभग 780 रुपये) में और पोहा 16.80 डॉलर (लगभग 1350 रुपये) में बेचते हैं. इतनी ऊंची कीमत के बावजूद उनकी दुकान ज्यादातर दिनों में सोल्ड आउट हो जाती है. उनका इंस्टाग्राम हैंडल @chaiguy_la है, जहाँ वे अपनी जर्नी दिखाते हैं.

बिहारी स्टाइल में अमेरिका में कमाल

प्रभाकर लंबे बाल, मूंछ और पारंपरिक बिहारी गमछा पहनकर ग्राहकों को चाय-पोहा सर्व करते हैं. वे कभी-कभी हिंदी में बात करते हैं और चाय के बदले सब्जियाँ या फूल भी ले लेते हैं. एक वीडियो में उन्होंने मजाक में कहा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था – तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा. मैंने चाय दी और बदले में ताजा धनिया और नींबू ले आए.” वे खिचड़ी भी बनाकर बेचते हैं और कहते हैं कि घरवालों को पैसे भेजने के लिए मेहनत करनी पड़ती है.

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ और सपोर्ट

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रभाकर रोजाना लगभग 30,000 रुपये कमा लेते हैं और उनकी मेहनत की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. इस तरह से वे महीने में 9 लाख रुपये तक कमा सकते हैं. सोशल मीडिया पर फैंस बढ़ रहे हैं. एक यूजर ने तो कमेंट किया, “भाई, क्या आप मुझे जॉब दे सकते हो?” उनका कहना है कि बिहार में लोग सोचते हैं कि अमेरिका में वे मजे कर रहे हैं, लेकिन प्रभाकर कहते हैं, “यहां हॉलीवुड का मजा नहीं, बल्कि मेहनत से रोजी-रोटी कमानी पड़ती है.” उनकी कहानी मेहनत, सांस्कृतिक गर्व और सपनों की मिसाल बन गई है.

Latest Stories

रंगों की होली पर गर्मी का रंग होगा गहरा! यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

सेमीफाइन भारत जीतेगा या नहीं, जानें इंग्लैंड के खिलाफ क्या है चांस, इन 3 रिकॉर्ड से साफ हो गई तस्वीर !

होली के दिन शराब मिलेगी या नहीं? दिल्ली, मुंबई और यूपी समेत जान लें अपने राज्यों का हाल; चेक करें डिटेल्स

मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई के बीच भारत ने किया अलर्ट, इन देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी

देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी, 3 से 5 डिग्री तक ऊपर जाएगा पारा, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट

1 मार्च 2026 से लागू होंगे नए नियम: रेलवे ऐप, LPG, सिम कार्ड और बैंकिंग बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर