Jio का बड़ा धमाका! ₹399 और ₹3,999 वाले प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा, ₹15 में भी 5G का मजा

Jio यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. Reliance Jio अपने चुनिंदा रिचार्ज प्लान में डेली डाटा इस्तेमाल की लिमिट खत्म करने जा रही है. कंपनी के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 24 नवंबर से ₹399 और ₹3,999 वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा की सीमा हटाई जाएगी. इसके अलावा ₹15 और ₹25 के अनलिमिटेड 5G डाटा पैक भी पेश किए गए हैं.

₹399 वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन और ₹3,999 वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है. दोनों में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे. साथ ही 12 महीने का Canva Pro Lite, JioHotstar, FanCode और 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फायदे भी दिए जा रहे हैं.

वहीं, ₹15 के पैक में एक दिन और ₹25 के पैक में दो दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा. इसके लिए योग्य बेस प्लान होना जरूरी है. 26 नवंबर से ₹50 का नाइट डाटा पैक भी उपलब्ध होगा, जिसमें 28 दिनों तक रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डाटा मिलेगा. ये रिचार्ज MyJio ऐप, Jio.com और रिटेल स्टोर से किए जा सकेंगे. मौजूदा प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के बाद नए फायदे शुरू होंगे.

Short Videos