भारत से नहीं हुआ मैच तो 315 करोड़ गंवाएगा पाकिस्तान! PCB पर जियोस्टार कर सकता है केस, ICC ने दी चेतावनी

ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी है कि भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करने पर उसे कानूनी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. ब्रॉडकास्टर जियोस्टार केस कर सकता है और आईसीसी पाकिस्तान की करीब 35 मिलियन डॉलर की सालाना कमाई रोक सकता है.

भारत पाकिस्तान मैच Image Credit: Money9live

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) को साफ चेतावनी दी है कि अगर उसने 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार किया, तो उसे आधिकारिक ब्रॉडकास्टर जियो स्टार (JioStar) की ओर से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी PTI की ओर दी गई है.

ICC रोक सकता है पाकिस्तान के 315 करोड़ रुपये

बता दें वहां के सरकारी निर्देशों के बाद पाकिस्तान ने कोलंबो में होने वाला यह मुकाबला नहीं खेलने का फैसला किया है, हालांकि PCB ने अब तक ICC को इसकी लिखित वजह नहीं भेजी है. पीटीआई की पहले की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC पाकिस्तान का सालाना रेवेन्यू शेयर, जिसे करीब 35 मिलियन डॉलर ( करीब 315 करोड़ रुपये) आंका गया है, उसे रोक सकता है और इस रकम का इस्तेमाल ब्रॉडकास्टर को मुआवजा देने में किया जा सकता है.

लगेगा भारी जुर्माना

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच खेलने से पीछे नहीं हटता, तो उसे भारी आर्थिक जुर्माना, ब्रॉडकास्टर की तरफ से केस और ICC की डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन कमेटी (DRC) में भी हार का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका जैसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेल रहा है, जो उसकी अपनी मांग पर तय हुआ है. वहीं भारत सरकार ने भले ही अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने की इजाजत न दी हो, लेकिन एशिया कप या ICC इवेंट्स में न्यूट्रल वेन्यू पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से नहीं रोका है.

इसे भी पढ़ें- Bihar Budget 2026-27: नीतीश सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, पिछले साल से 10 फीसदी ज्यादा

इस बीच अटकलें हैं कि बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने और नई सरकार बनने के बाद मोहसिन नकवी अपने फैसले पर यू-टर्न ले सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव के बाद भारत मैच से पहले अभी भी दो दिन का वक्त रहेगा और हालात बदल सकते हैं, नहीं तो पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग-थलग पड़ने का खतरा है.

Latest Stories

MP में मेगा रोड प्रोजेक्ट, 22 किमी का टाइगर कॉरिडोर बनेगा 4 लेन हाईवे; 758 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी तस्वीर

7 दिन तक नहीं थमेगा मौसम का कहर, UP समेत कई राज्यों में बारिश, ओले, तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट किया जारी

भारत-पाक के ऊपर बना 1000 KM का लंबा बादलों का घेरा, भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा

कहीं बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट! आने वाले 4 दिनों में UP समेत इन 8 राज्यों में गिरेगा तापमान

रोज कितना तेल खाना है सही, ज्यादा सेवन बन सकता है बीमारी की वजह, FSSAI ने बताई हेल्दी लिमिट

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें बोर्डिंग स्टेशन; जानें बोर्डिंग और कैंसिलेशन के नए नियम