होली से पहले UP में बढ़ेगी गर्मी, दिल्ली में 32 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, जानें देशभर में मौसम का हाल

उत्तर और मध्य भारत में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश-गरज-चमक का दौर सक्रिय रह सकता है. वेस्टर्न हिमालयन रीजन में हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं. हालांकि मौसम का यह ट्रांजिशन पीरियड आने वाले दिनों में और स्पष्ट हो सकता है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit: Raj K Raj/HT via Getty Images

IMD Weather Update: देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जहां नॉर्थवेस्ट इंडिया में गर्मी का असर बढ़ेगा, वहीं कुछ राज्यों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. अलग-अलग मौसम सिस्टमों के चलते कई क्षेत्रों में तापमान और मौसम का पैटर्न बदलता दिख रहा है.

नॉर्थवेस्ट इंडिया में सामान्य से ज्यादा गर्मी

आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान नॉर्थवेस्ट इंडिया के मैदानी राज्यों में अधिकतम तापमान में 2 से 4°C तक की बढ़ोतरी संभव है. इसके चलते कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5°C ऊपर रह सकता है. इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में महसूस हो सकता है, जहां दिन के समय गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम ?

IMD का कहना है कि यूपी में अधिकतम तापमान में 2 से 3°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा कैटेगरी में रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं. यानी रात और सुबह की ठंडक में कमी देखने को मिल सकती है और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर

  • 27 फरवरी 2026: आसमान साफ, दोपहर बाद आंशिक बादल. सुबह हल्की धुंध. अधिकतम 30°C से 32°C, न्यूनतम 14°C से 16°C.
  • 28 फरवरी 2026: मुख्य रूप से साफ आसमान, सुबह Mist. अधिकतम 30°C से 32°C, न्यूनतम 15°C से 17°C. कुछ स्थानों पर तापमान markedly above normal रह सकता है.
  • 01 मार्च 2026: मुख्य रूप से साफ आसमान, सुबह कुहासा. अधिकतम 30°C से 32°C, न्यूनतम 14°C से 16°C.
    यानी राजधानी क्षेत्र में गर्मी का ट्रेंड लगातार मजबूत होता दिख रहा है.

महाराष्ट्र, गुजरात और सेंट्रल इंडिया का तापमान ट्रेंड

पूर्वानुमान के अनुसार, महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4°C तक की बढ़ोतरी संभव. इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. गुजरात में शुरुआती 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2°C तक गिरावट की संभावना. इसके बाद अगले 4 दिनों में 3 से 5°C तक की क्रमिक बढ़ोतरी होगी. वहीं सेंट्रल इंडिया में अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5°C तक की बढ़ोतरी के संकेत है.

कहां-कहां बारिश और गरज-चमक के आसार

इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती है. वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कोस्टल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, केरल-माहे में तेज हवा के साथ गरज और चमक की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- India vs Zimbabwe: भारत के लिए जिम्बाब्वे से जीत ही नहीं काफी, ये किस्मत फैक्टर दिलाएगा सेमीफाइनल का टिकट










Latest Stories

India vs Zimbabwe: भारत के लिए जिम्बाब्वे से जीत ही नहीं काफी, ये किस्मत फैक्टर दिलाएगा सेमीफाइनल का टिकट

इजराइली संसद में बोले पीएम मोदी, निर्दोष नागरिकों की हत्या को नहीं ठहराया जा सकता जायज; हमास हमलों की निंदा की

जिम्बाब्वे के ये खिलाड़ी भारत के लिए बन सकते हैं सबसे बड़ा खतरा, रिकॉर्ड भी दमदार, फॉर्म भी है शानदार

उत्तर भारत में गर्मी का तेवर बरकरार, UP समेत कई राज्यों में 5 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर बारिश के आसार

अब केरल कहलाएगा ‘केरलम’, अहमदाबाद मेट्रो का होगा विस्‍तार, मोदी कैबिनेट ने ₹12236 करोड़ के इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

होली से पहले UP के इन इलाकों में हो रही अप्रैल जैसी धूप! दिल्ली में 31 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; जानें देशभर के मौसम का हाल