Met Gala 2026: भारतीय सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा परंपरा और ग्लैमर का जादू, इन हस्तियों ने लूटी महफिल – Money9live

Met Gala 2026: भारतीय सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा परंपरा और ग्लैमर का जादू, इन हस्तियों ने लूटी महफिल

मेट गाला 2026 में भारतीय सितारों ने अपने अनोखे फैशन और सांस्कृतिक विरासत से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया. इस साल रेड कार्पेट पर भारतीय हस्तियों ने पारंपरिक कला, शिल्प और आधुनिक डिजाइन का शानदार मेल पेश करते हुए साबित किया कि भारतीय फैशन अब ग्लोबल मंच पर नई पहचान बना चुका है.

Met Gala 2026: भारतीय सितारों ने रेड कार्पेट पर बिखेरा परंपरा और ग्लैमर का जादू, इन हस्तियों ने लूटी महफिल
फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस साल मेट गाला में दमदार एंट्री की. उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का खास आउटफिट Framed in Eternity पहना, जिसमें मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा की कलाकृतियों को हाथों से उकेरा गया था. उनका यह लुक भारतीय कला और फैशन का बेहतरीन उदाहरण बना.
1 / 5
उद्योगपति और गायिका अनन्या बिरला ने भी अपने स्टाइलिश अंदाज से रेड कार्पेट पर छाप छोड़ी. रिया कपूर द्वारा स्टाइल किए गए उनके आउटफिट को कलाकार सुबोध गुप्ता और डिजाइनर रॉबर्ट वुन ने तैयार किया था. उनका लुक आधुनिक फैशन और कलात्मक अभिव्यक्ति का शानदार मिश्रण नजर आया.
2 / 5
जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी ने गुलाबी शिफॉन साड़ी गाउन पहनकर शाही अंदाज में सबका दिल जीत लिया. इस खास गाउन को उनकी दादी के पुराने कलेक्शन से लेकर डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने नए रूप में तैयार किया था. उनका यह लुक विरासत और आधुनिकता का खूबसूरत संगम बना.
3 / 5
सुधा रेड्डी ने कलमकारी कला से प्रेरित ‘ट्री ऑफ लाइफ’ डिजाइन वाला आउटफिट पहनकर भारतीय टेक्सटाइल परंपरा को वैश्विक मंच पर पेश किया. उनका पहनावा भारतीय हस्तकला और संस्कृति की कहानी बयां करता नजर आया.
4 / 5
मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी अपने खास अंदाज में रेड कार्पेट पर दिखाई दिए. उन्होंने पारंपरिक कढ़ाई से तैयार ब्लैक बंदगला पहना था, जिसके साथ एक शानदार आर्किटेक्चरल केप जोड़ा गया था. इस खास पोशाक को तैयार करने में करीब 960 घंटे लगे थे.
5 / 5