अमेरिका, रूस समेत इन 23 देशों से PM Modi को मिल चुका है सम्मान, यहां देखें पूरी लिस्ट – Money9live
HomeIndiaPM Modi has received honors from these 23 countries including America, Russia, see the full list here
अमेरिका, रूस समेत इन 23 देशों से PM Modi को मिल चुका है सम्मान, यहां देखें पूरी लिस्ट
भारत के प्रधानमंत्री को पिछले 7 सालों में 23 देशों से सम्मान मिला है. इनमें से कुछ देशों से सर्वोच्च सम्मान भी मिला. ऐसे में आइए इन देशों के नाम और मिलने वाले सम्मान का नाम जानते है.
Published: 17 Jun 2025 07:26 AM Updated On: 17 Jun 2025 07:26 AM
2025 (साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस)साइप्रस ने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकरियोस III’ दिया. वहीं श्रीलंका ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मित्र विभूषण’ दिया. इसके अलावा मॉरीशस ने ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ दिया.
1 / 6
2024 (कुवैत, बारबाडोस, नाइजीरिया, डोमिनिका)कुवैत ने ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ दिया. गुयाना ने ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ दिया. बारबाडोस ने ‘ऑर्डर ऑफ फ्रीडम’ दिया. वहीं नाइजीरिया ने ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर’ दिया. इसके अलाव डोमिनिका ने ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ दिया. रूस ने ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ दिया.
2 / 6
2023 (ग्रीस, मिस्र, पापुआ न्यू गिनी, फिजी)साल 2023 में ग्रीस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ दिया. फ्रांस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन’ दिया. वहीं मिस्र ने ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ दिया. पलाऊ ने ‘एबाकल अवार्ड’ दिया. पापुआ न्यू गिनी ने ‘ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ दिया. फिजी ने ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ दिया.
3 / 6
2020 और 2021 (भूटान, अमेरिका)साल 2021 में भूटान ने ‘ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो’ दिया. वहीं 2020 में अमेरिका ने ‘लीजन ऑफ मेरिट’ दिया.
4 / 6
2019 (बहरीन, मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात)साल 2019 में बहरीन ने ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ दिया. मालदीव ने ‘ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ दिया. वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड’ दिया.
5 / 6
2018 और 2016 (फिलिस्तीन, अफगानिस्तान, सऊदी अरब)साल 2018 में फिलिस्तीन ने ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड’ दिया. वहीं 2016 में अफगानिस्तान ने ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान’ दिया. सऊदी अरब ने ‘ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज’ दिया.