दूसरी बार मम्मी बनने जा रही हैं Deepika Padukone, बेटी दुआ ने दी गुड न्यूज; पुराना बोल्ड प्रेग्नेंसी शूट हो रहा वायरल – Money9live
HomeIndiaDeepika Padukone is going to be a mom for the second time, daughter Dua gives the good news; old bold pregnancy shoot goes viral
दूसरी बार मम्मी बनने जा रही हैं Deepika Padukone, बेटी दुआ ने दी गुड न्यूज; पुराना बोल्ड प्रेग्नेंसी शूट हो रहा वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone ने फैंस को खुशखबरी दी है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. इस बीच उनका पहला प्रेग्नेंसी शूट भी फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Deepika Padukone ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इस खबर के बाद हर तरफ खुशी का माहौल है और फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं.
1 / 5
दीपिका और उनके पति Ranveer Singh एक बार फिर पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. कपल ने एक प्यारी फोटो के साथ यह गुड न्यूज शेयर की, जिसमें उन्होंने दुआ के साथ अपनी खुशी जाहिर की. इस खबर से उनके चाहने वाले काफी खुश हैं.
2 / 5
दीपिका की पहली प्रेग्नेंसी के समय उनका प्रेग्नेंसी शूट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. उन्होंने वेस्टर्न और एथनिक दोनों ही लुक में शानदार स्टाइल दिखाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.
3 / 5
दीपिका ने अपने बेबी बंप को बड़े कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया था. उनकी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें आज भी लोगों को बहुत पसंद आती हैं. इन तस्वीरों में उनका बोल्ड और खूबसूरत अंदाज साफ नजर आता है.
4 / 5
उनके ट्रेडिशनल लुक की बात करें तो साड़ी और सूट में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं. खास मौके पर उन्होंने रेड सूट पहना था, जबकि रणवीर सिंह बेज रंग की शेरवानी में नजर आए थे. दोनों का स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया था.