कल खुलेंगे 3 बड़े IPO, GMP में Indo-MIM सबसे आगे; जानें Lohia Corp और Xtranet Technologies का हाल
23 जुलाई से निवेशकों के लिए 3 बड़े मेनबोर्ड IPO खुलने जा रहे हैं. इनमें Indo-MIM IPO, Lohia Corp IPO और Xtranet Technologies IPO शामिल हैं. तीनों IPO के GMP, प्राइस बैंड, इश्यू साइज, OFS, फ्रेश इश्यू और संभावित लिस्टिंग प्राइस की पूरी जानकारी यहां दी गई है.

प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर रौनक लौटती नजर आ रही है. वैश्विक अनिश्चितताओं और जियोपॉलिटिकल टेंशन के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी नए IPO में लगातार बनी हुई है. 23 जुलाई से निवेशकों के लिए तीन नए मेनबोर्ड IPO खुलने जा रहे हैं. इनमें Lohia Corp IPO, Indo-MIM IPO और Xtranet Technologies IPO शामिल हैं. तीनों कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग, प्रिसिजन इंजीनियरिंग और आईटी सेक्टर से जुड़ी हैं. इन IPO के खुलने से पहले GMP भी निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अब निवेशक केवल अच्छे बिजनेस मॉडल, मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और उचित वैल्यूएशन वाली कंपनियों में ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं. यानी पहले की तरह हर IPO को आंख बंद करके खरीदने का दौर अब नहीं रहा.
Indo-MIM IPO का GMP सबसे मजबूत
तीनों कंपनियों में Indo-MIM IPO को फिलहाल ग्रे मार्केट में सबसे ज्यादा समर्थन मिल रहा है. कंपनी ने अपने 3811 करोड़ रुपये के IPO के लिए 461 रुपये से 485 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इस IPO में 500 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के साथ शेष हिस्सा OFS के जरिए आएगा.
Investorgain के मुताबिक, Indo-MIM IPO का GMP लगभग 180 रुपये चल रहा है. यदि यही स्तर बना रहता है, तो शेयर का संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब 665 रुपये हो सकता है. यह IPO के अपर प्राइस बैंड की तुलना में लगभग 37.11 फीसदी अधिक है.
Lohia Corp IPO का GMP भी सकारात्मक
Lohia Corp IPO भी 23 जुलाई को अपना IPO निवेशकों के लिए खोलेगा. कंपनी ने 1101 करोड़ रुपये के IPO के लिए 404 रुपये से 425 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह पूरा IPO OFS के रूप में आएगा. यानी इस इश्यू से मिलने वाली राशि कंपनी को नहीं, बल्कि मौजूदा शेयरधारकों को जाएगी. ग्रे मार्केट में Lohia Corp IPO का GMP करीब 35 रुपये चल रहा है. इसके आधार पर संभावित लिस्टिंग प्राइस लगभग 460 रुपये हो सकता है, जो इश्यू प्राइस से करीब 8.24 फीसदी अधिक है.
Xtranet Technologies IPO का GMP थोड़ा कमजोर
आईटी सेक्टर की कंपनी Xtranet Technologies IPO का 166 करोड़ रुपये का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. यानी इस इश्यू से जुटाई गई पूरी राशि कंपनी के पास जाएगी. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, नए सिस्टम और हार्डवेयर खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी.
Xtranet Technologies IPO का प्राइस बैंड 120 रुपये से 127 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. फिलहाल इसका GMP करीब 17 रुपये है. इसके आधार पर शेयर का संभावित लिस्टिंग प्राइस लगभग 144 रुपये आंका जा रहा है, जो इश्यू प्राइस से करीब 13.39 फीसदी अधिक है.
यह भी पढ़ें: Eternal Q1 Results: कंपनी का रेवेन्यू 17% उछाल, मुनाफे में 300% से ज्यादा की बढ़ोतरी
डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.