Amir Chand Jagdish Kumar IPO: दूसरे दिन तक 1.47 गुना सब्सक्राइब, 27 मार्च तक मिलेगा दांव लगाने का मौका; जानें GMP का हाल

Amir Chand Jagdish Kumar IPO ने दूसरे दिन तक 1.47 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल किया है, जिसमें NII कैटेगरी में सबसे ज्यादा 5.24 गुना मांग देखने को मिली है. वहीं QII और रिटेल निवेशकों की भागीदारी अभी सीमित रही है. 440 करोड़ रुपये का यह बुक बिल्डिंग इश्यू 27 मार्च तक खुला रहेगा. निवेश से पहले प्राइस बैंड, लॉट साइज और सब्सक्रिप्शन आंकड़े को समझना जरूरी है.

अमीर चंद जगदीश कुमार आईपीओ Image Credit: money9 live.com

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: भारतीय IPO मार्केट में आजकल कई IPO निवेशकों के लिए खुले हैं. इनमें प्रमुख नाम Amir Chand Jagdish Kumar IPO है. यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 24 मार्च को खुला था और 27 मार्च को बंद होने वाला है. आज इसके सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन था. ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे दिन तक यह कितना सब्सक्राइब हुआ है और GMP का क्या हाल है.

कितना हुआ सब्सक्राइब

Amir Chand Jagdish Kumar IPO दूसरे दिन तक कुल 1.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इसमें NII कैटेगरी 5.24 गुना, QII कैटेगरी 0.78 गुना और रिटेल कैटेगरी 0.56 गुना सब्सक्राइब हुई है. दूसरे दिन तक 1,89,05,270 शेयर के मुकाबले 2,77,21,680 शेयर के लिए बोली प्राप्त हुई है.

कैसा है GMP का हाल

Amir Chand Jagdish Kumar IPO के GMP में आज गिरावट दर्ज की गई है. investorgain के मुताबिक इसका GMP 7 रुपये से गिरकर 6.25 रुपये पर आ गया है. GMP के अनुसार, यह अपने प्राइस 212 रुपये के मुकाबले 218.25 रुपये तक लिस्ट हो सकता है. निवेशकों को लगभग 2.95 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है. वहीं रिटेल निवेशकों को एक लॉट पर करीब 437.5 रुपये का मुनाफा हो सकता है.

Amir Chand Jagdish Kumar IPO: डिटेल्स

Amir Chand Jagdish Kumar IPO 440 करोड़ रुपये का बुक बिल्डिंग इश्यू है. इस IPO के जरिए 2.08 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है. यह IPO 24 मार्च को खुला था और 27 मार्च तक खुला रहेगा. अलॉटमेंट 30 मार्च को होने की संभावना है, जबकि इसकी लिस्टिंग 2 अप्रैल को होगी. IPO का प्राइस बैंड 201-212 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 70 शेयर हैं, जिसके लिए रिटेल निवेशकों को 14,840 रुपये का निवेश करना होगा. इसकी लिस्टिंग NSE और BSE पर होगी.

क्या करती है कंपनी

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड की स्थापना 2003 में हुई थी. यह भारत में बासमती चावल और अन्य FMCG प्रोडक्ट्स की प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी है. कंपनी बासमती चावल वैल्यू चेन में पूरी तरह इंटीग्रेटेड संचालन करती है, जिसमें खरीद, भंडारण, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग और बिक्री शामिल हैं.

इसके प्रोडक्ट दो प्रमुख सेगमेंट में विभाजित हैं इसमें राइस और FMCG शामिल है. राइस सेगमेंट में बासमती के साथ कोलम, सोना मसूरी, इडली और पोन्नी चावल शामिल हैं, जबकि FMCG सेगमेंट में आटा, मैदा, सूजी, बेसन, नमक और चीनी आते हैं. कंपनी “एरोप्लेन” ब्रांड के तहत 40 से अधिक सब-ब्रांड्स के साथ अपने प्रोडक्ट्स बेचती है.

यह भी पढ़ें: Powerica IPO को अबतक इतना मिला सब्‍सक्रिप्‍शन, ब्रोकरेज फर्म Geojit ने दी ‘Subscribe’ रेटिंग; जानें GMP का हाल

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.