Powerica IPO को अबतक इतना मिला सब्‍सक्रिप्‍शन, ब्रोकरेज फर्म Geojit ने दी ‘Subscribe’ रेटिंग; जानें GMP का हाल

Powerica Ltd. का IPO निवेशकों के बीच चर्चा में है और ब्रोकरेज फर्म Geojit ने इसे Subscribe रेटिंग दी है. 375 से 395 रुपये के प्राइस बैंड वाले इस IPO में मजबूत फंडामेंटल और रिन्यूएबल एनर्जी में विस्तार इसे आकर्षक बनाते हैं. कंपनी का फोकस DG sets और रिन्यूएबल बिजनेस पर है, जबकि कर्ज घटाने की योजना इसके फाइनेंशियल्स को मजबूत कर सकती है.

Powerica आईपीओ Image Credit: money9live

Powerica IPO: कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनी Powerica Ltd. का IPO निवेशकों के बीच चर्चा में है. यह IPO अभी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और ब्रोकरेज फर्म Geojit ने इसे “Subscribe” रेटिंग दी है. 24 मार्च 2026 से खुला यह IPO 27 मार्च 2026 तक खुला रहेगा. 375 से 395 रुपये के प्राइस बैंड पर आया यह इश्यू 1,100 करोड़ रुपये का है, जिसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं. मजबूत फंडामेंटल और ग्रोथ संभावनाओं के चलते यह IPO निवेशकों को आकर्षित कर रहा है.

Geojit की Subscribe रेटिंग के पीछे क्या वजह

Geojit की रिपोर्ट के अनुसार Powerica Ltd. का बिजनेस मॉडल मजबूत है और कंपनी DG sets सेगमेंट में स्थापित खिलाड़ी है. कंपनी का Cummins India और Hyundai Heavy Industries जैसे बड़े पार्टनर्स के साथ लंबे समय से जुड़ाव है, जो इसकी विश्वसनीयता को बढ़ाता है.

साथ ही, कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में भी तेजी से विस्तार कर रही है, जहां हाई मार्जिन की संभावना है. IPO से जुटाए गए 525 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा, जिससे कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो काफी बेहतर हो जाएगा और मुनाफे में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

ग्रोथ और फाइनेंशियल्स

Powerica का PAT FY23 से FY25 के बीच 28.6 फीसदी CAGR से बढ़कर 177 करोड़ रुपये तक पहुंचा है. कंपनी का रेवेन्यू FY25 में 2,653 करोड़ रुपये रहा. हालांकि मार्जिन में कुछ दबाव देखने को मिला है, लेकिन मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ती डिमांड इसके ग्रोथ आउटलुक को सपोर्ट करती है. DG मार्केट में बढ़ती मांग, खासकर डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से, कंपनी के लिए बड़ा अवसर बनकर उभर रही है.

GMP का हाल क्या कहता है

Powerica IPO के GMP में आज गिरावट आई है. investorgain के मुताबिक इसका GMP 2 रुपये है. GMP के मुताबिक यह अपने प्राइस 395 रुपये के मुकाबले 397 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. ऐसे में निवेशकों को 0.51 फीसदी की लिस्टिंग गेन मिल सकती है. निवेशकों को उनके कुल निवेश पर 74 रुपये का मुनाफा हो सकता है. सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक ये कुल 0.03 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

जोखिम भी समझना जरूरी

कंपनी के कुल रेवेन्यू का लगभग 80 फीसदी हिस्सा DG सेट बिजनेस से आता है, जिससे सेगमेंट पर निर्भरता का जोखिम बना रहता है. इसके अलावा, Cummins और Hyundai जैसे सप्लायर्स पर ज्यादा निर्भरता भी एक चिंता का विषय है.

यह भी पढ़ें: Dollar Vs Rupee: रुपया रिकॉर्ड लो पर, डॉलर के मुकाबले 94.05 के नए निचले स्तर पर बंद, जानें एक्सपर्ट की राय?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.