Dhoot Transmission से Milky Mist तक, अगले हफ्ते खुलेंगे ये 4 IPO, जानें किसका-कितना GMP?

अगले हफ्ते Shiprocket, Molbio Diagnostics के अलावा Milky Mist Dairy Food और Dhoot Transmission का आईपीओ खुलने वाला है. हम आज आपको इन चारों ही आईपीओ की ओपनिंग डेट, क्लोजिंग डेट, अलॉटमेंट डेट, फंड्स के डेबिट होने या अनब्लॉक होने की तारीख, टेंटेटिव लिस्टिंग की तारीख और इन चारों के ग्रे मार्केट प्राइस से जुड़ी जरूरी जानकारी बताने वाले हैं.

IPO GMP Image Credit: Canva

Upcoming IPO: अगले हफ्ते निवेशकों के लिए चार नए आईपीओ खुलने वाले हैं और ये चारों ही Mainboard IPO हैं. आप भी अगर आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि Dhoot Transmission, Milky Mist Dairy Food के अलावा Molbio Diagnostics और Shiprocket आईपीओ की ओपनिंग डेट क्या है, क्लोजिंग डेट क्या है, अलॉटमेंट डेट क्या है, फंड्स कब अनब्लॉक या डेबिट होंगे, किस आईपीओ की लिस्टिंग कब होगी और किस आईओपीओ का GMP कितना है? आज आपको एक ही जगह पर इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे.

Dhoot Transmission IPO GMP के बारे में कंप्लीट डिटेल

इस आईपीओ की ओपनिंग डेट 10 अगस्त, क्लोजिंग डेट 12 अगस्त, अलॉटमेंट डेट 13 अगस्त, फंड्स के अनब्लॉक या डेबिट होने की डेट 13 अगस्त और इस आईपीओ की लिस्टिंग डेट 17 अगस्त है. इसके एक लॉट में 17 शेयर होंगे और इस आईपीओ का प्राइस रेंज 829 रुपए से 871 रुपए तय किया गया है. इस आईपीओ का इशू साइज 3066.89 करोड़ का है और इसके लिए मिनिमम इंवेस्टमेंट 14093 रुपए का होगा.

लाइव मिंट के मुताबिक, मार्केट के जानकारों की माने तो कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 247 रुपए पर मिल रहा है. इसका मतलब है ग्रे मार्केट को उम्मीद है कि धूत ट्रांसमिशन IPO की लिस्टिंग कीमत लगभग 1118 होगी. अगर ऐसा हुआ तो जिस भी आईपीओ निकलता है उन्हें 28 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.

Milky Mist Dairy Food IPO GMP की डिटेल

इस आईपीओ में मिनिमम इंवेस्टमेंट 14231 रुपए का होगा, इसका प्राइस रेंज 133 रुपए से 140 रुपए का है. एक लॉट में 107 शेयर होंगे और इस आईपीओ का इशू साइज 1553 करोड़ का है. इसकी ओपनिंग डेट 11 अगस्त, क्लोजिंग डेट 13 अगस्त, अलॉटमेंट डेट 14 अगस्त, फंड्स ब्लॉक या डेबिट होने की तारीख 14 अगस्त, टेंटेटिव लिस्टिंग डेट 18 अगस्त है.

मार्केट के जानकारों के अनुसार, 8 अगस्त को ये आईपीओ ग्रे मार्केट में 24 रुपए के प्रीमियम पर उपलब्ध था. ऐसे में उम्मीद है कि मिल्की मिस्ट डेयरी फूड आईपीओ की लिस्टिंग लगभग 164 रुपए पर हो सकती है, अगर ऐसा हुआ तो 17 फीसदी तक रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं.

Molbio Diagnostics IPO GMP के बारे में जानकारी

इस आईपीओ का प्राइस रेंज 768 रुपए से 807 रुपए तक है और इसमें 13824 रुपए का मिनिमम इंवेस्टमेंट कर पाएंगे. इसके एक लॉट में 18 शेयर होंगे और इसका इशू साइज 939.70 करोड़ का है. इस आईपीओ की ओपनिंग डेट 10 अगस्त, क्लोजिंग डेट 12 अगस्त, अलॉटमेंट डेट 13 अगस्त, फंड्स के अनब्लॉक या डेबिट होने की तारीख 13 अगस्त और टेंटेटिव लिस्टिंग डेट 17 अगस्त है. मार्केट के जानकारों के मुताबिक, 8 अगस्त को ये आईपीओ ग्रे मार्केट में 180 रुपए के प्रीमियम पर उपलब्ध था. उम्मीद है कि इस आईपीओ की लिस्टिंग 987 रुपए के आसपास होगी. अगर ऐसा हुआ तो 22 तक रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं.

Shiprocket IPO GMP से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ का प्राइस रेंज 92 रुपए से 97 रुपए का है और इसमें 14168 रुपए का मिनिमम इंवेस्टमेंट चाहिए. इसके एक लॉट में 154 शेयर होंगे और इसका इशू साइज 1617.49 करोड़ का है. इस आईपीओ की ओपनिंग डेट 12 अगस्त, क्लोजिंग डेट 14 अगस्त, अलॉटमेंट डेट 17 अगस्त, फंड्स के अनब्लॉक या डेबिट होने की तारीख 17 अगस्त और टेंटेटिव लिस्टिंग की तारीख 19 अगस्त है. मार्केट के जानकारों के मुताबिक, कंपनी के शेयर 8 अगस्त को ग्रे मार्केट में 14 के प्रीमियम पर मिल रहे हैं. उम्मीद है कि शिपरॉकेट IPO लिस्टिंग प्राइस लगभग 111 रुपए होगा. ऐसा हुआ तो 14 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी है, मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को सचेत करता है कि जीएमपी के आधार पर निवेश का फैसला न लें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल देखें और एक्सपर्ट की सलाह लें.

ये भी पढ़ें- IPO बाजार में फिर होगी हलचल! Ardee Industries से SBI Funds तक, कहां मिलेगा कमाई का मौका?