Jio से लेकर NSE IPO तक, अब बाजार में कर लो मोटी कमाई की तैयारी, खूब बरसेगा पैसा?

भारतीय शेयर बाजार वर्तमान में जश्न और सतर्कता के एक अनोखे संगम से गुजर रहा है. बाजार नए रिकॉर्ड बना रहा है, वहीं कुछ विशेषज्ञ निवेशकों को अपने रिटर्न की उम्मीदों को कम करने की सलाह दे रहे हैं. ऐसे में, हीलियोस म्यूचुअल फंड के एमडी और सीईओ दिनशॉ ईरानी ने मनी9 के साथ एक खास बातचीत में बाजार की मौजूदा स्थिति और निवेश की सही रणनीति पर प्रकाश डाला. ईरानी जी के अनुसार, अमेरिकी-ईरानी समझौते की संभावना, कच्चे तेल की घटती कीमतें और रुपये की मजबूती जैसे कारक भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत हैं.

सरकार और आरबीआई के प्रयासों ने एफआईआई प्रवाह के लिए भी बेहतर माहौल बनाया है. एफआईआई अब कम ग्रोथ वाले लार्ज कैप से निकलकर हाई ग्रोथ वाले मिड और स्मॉल कैप सेगमेंट की ओर रुख कर रहे हैं. उनका मानना है कि मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं, खासकर नई पीढ़ी की कंपनियों (फिनटेक, फूडटेक, ई-कॉमर्स) में, जो जेनरेशन Z और अल्फा के उपभोग पैटर्न से प्रेरित हैं.

Short Videos