Ration Card Big News: मुफ्त राशन पर सरकार का बड़ा फैसला, अब परिवारों को कम मिलेगा गेहूं-चावल?
सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) में बदलाव का प्रस्ताव रखा है, जिससे अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थियों को मिलने वाले मुफ्त राशन के नियम बदल सकते हैं. अभी हर परिवार को अधिकतम 35 किलो राशन मिलता है, लेकिन नए प्रस्ताव के अनुसार प्रति व्यक्ति 7 किलो राशन देने की योजना है. हालांकि, 35 किलो की अधिकतम सीमा बरकरार रहेगी. इसका मतलब है कि पांच सदस्य वाले परिवार को पहले जितना ही राशन मिलेगा, लेकिन तीन या चार सदस्यों वाले परिवार को पहले से कम राशन मिल सकता है. वहीं बड़े परिवारों को भी 35 किलो से अधिक राशन नहीं मिलेगा.
सरकार का मानना है कि इस बदलाव से जरूरत के हिसाब से राशन मिलेगा और अनाज की बर्बादी या गलत इस्तेमाल कम होगा. कई मामलों में अतिरिक्त राशन बाजार में बेचने की शिकायतें भी सामने आई हैं. सरकार इस योजना पर हर साल लाखों करोड़ रुपये खर्च करती है और 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलता है. इसलिए सरकार राशन वितरण को अधिक पारदर्शी और जरूरत आधारित बनाने के साथ-साथ फर्जी लाभार्थियों की पहचान कर योजना को अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी कर रही है.
More Videos
DDA Housing Scheme 2026: ₹10 लाख से भी कम में दिल्ली खरीदें घर, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट!
1 जुलाई से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, DA, PF, ITR से लेकर Credit card तक !
पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? 1 जुलाई से पहले करें आवेदन, नहीं तो देनी होगी ज्यादा फीस
