Jio IPO: खुलने से पहले ही ₹2.5 लाख करोड़ की बोली, दुनिया भर के दिग्गज कतार में; जानें पूरी डिटेल
जियो के आईपीओ में बड़े निवेशकों ने करीब 2.5 लाख रुपये करोड़ की दिलचस्पी दिखाई है. सिंगापुर, नॉर्वे, अबू धाबी और कतर के सरकारी फंड के अलावा BlackRock, Fidelity और Capital Group के भी इसमें निवेश करने की इच्छा जताने की बात कही है. इसका प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपये है. आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा.

Jio IPO: जियो के आईपीओ को लेकर बड़े निवेशकों के बीच अभी से जबरदस्त दिलचस्पी देखने को मिल रही है. आईपीओ खुलने से पहले ही बड़े निवेशकों ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश में दिलचस्पी दिखाई है. इसमें सिंगापुर, नॉर्वे, अबू धाबी और कतर के सरकारी फंड के साथ भारत और दुनिया के बड़े निवेशक शामिल हैं.
दुनिया के बड़े निवेशकों की नजर
जियो के आईपीओ में सिंगापुर, नॉर्वे, अबू धाबी और कतर के सरकारी फंड हिस्सेदारी लेने में दिलचस्पी दिखा रहें हैं. इसके अलावा, दुनिया की बड़ी निवेश कंपनियों BlackRock, Fidelity और Capital Group के भी इसमें निवेश करने की इच्छा जता रहे हैं.
LIC, SBI MF और HDFC MF भी रेस में
भारतीय निवेशकों की बात करें तो LIC, SBI MF और HDFC MF जैसे बड़े नाम इसमें शामिल हैं. साथ ही, देश के शीर्ष 10 म्यूचुअल फंड और शीर्ष 5 बीमा कंपनियां भी जियो के आईपीओ में दिलचस्पी रखी हैं. बड़े संस्थागत निवेशकों की भागीदारी को इस आईपीओ के लिए अहम माना जा रहा है.
सिर्फ टेलीकॉम नहीं, डिजिटल कारोबार पर दांव
जियो का कारोबार सिर्फ मोबाइल सेवाओं तक सीमित नहीं है. कंपनी इंटरनेट, क्लाउड, मनोरंजन और कारोबार से जुड़ी सेवाएं भी देती है. ऐसे में जियो के आईपीओ में निवेश करने का मतलब कंपनी के डिजिटल कारोबार में सीधे हिस्सेदारी हासिल करने का मौका भी होगा.
₹1,065 से ₹1,119 है प्राइस बैंड
जियो के आईपीओ का प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. इस कीमत पर छोटे निवेशक और बड़े संस्थागत निवेशक शेयर खरीद सकते हैं यानी शेयर का तय इश्यू प्राइस सभी निवेशकों के लिए समान होगा.
21 अक्टूबर को खुलेगा IPO
जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा. निवेशकों के पास आवेदन करने के लिए सिर्फ तीन दिन होंगे.
इसे भी पढ़ें- पहले 500% टैरिफ की धमकी, फिर 100% का डर और अब राहत! भारत के लिए कैसे बदला ट्रंप का फैसला?
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.