रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1800 करोड़ का IPO, नहीं है OFS का हिस्सा; जानें- कब ओपन होगा इश्यू

सेबी (Sebi) के पास अपने ड्राफ्ट पेपर फाइल करते समय, कंपनी ने पब्लिक इश्यू के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्रस्ताव दिया था. जुनिपर ग्रीन एनर्जी पूरे भारत में यूटिलिटी-स्केल सोलर, विंड, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को डेवलप, बिल्ड और ऑपरेट करती है.

जुनिपर ग्रीन एनर्जी आईपीओ Image Credit: Canva/ Money9

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी 30 जुलाई को अपना 1,800 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खोलेगी और यह इश्यू 3 अगस्त को बंद होगा. गुरुवार को फाइल किए गए कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, यह IPO पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है, जिसमें ऑफर-फॉर-सेल (OFS) का कोई हिस्सा नहीं है. एंकर इन्वेस्टर की बोली 29 जुलाई को शुरू होगी.

सेबी (Sebi) के पास अपने ड्राफ्ट पेपर फाइल करते समय, कंपनी ने पब्लिक इश्यू के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्रस्ताव दिया था.

रकम का क्या करेगी कंपनी?

IPO से मिलने वाली रकम में से कंपनी 683.24 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने कुछ कर्जों को चुकाने या समय से पहले चुकाने के लिए करेगी. यह अपनी सब्सिडियरी कंपनियों, जुनिपर ग्रीन गामा वन, जुनिपर ग्रीन काइट और जुनिपर ग्रीन पावर फाइव में भी 728.69 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, ताकि उन्हें अपने बकाया लोन चुकाने या समय से पहले चुकाने में मदद मिल सके. बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा.

जुनिपर ग्रीन एनर्जी पूरे भारत में यूटिलिटी-स्केल सोलर, विंड, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को डेवलप, बिल्ड और ऑपरेट करती है.

पोर्टफोलियो का विस्तार

सिंगापुर स्थित AT कैपिटल ग्रुप के सपोर्ट वाली यह कंपनी अपने रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है. इसमें राजस्थान में भारत का पहला मर्चेंट 100 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट शुरू करना और सोलर, विंड और बैटरी स्टोरेज को मिलाकर एक इंटीग्रेटेड फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से शुरू करना शामिल है.

कंपनी का काम-काज

गुरुग्राम बेस्ड इस कंपनी के पास प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और ऑपरेशन्स को कवर करने वाला एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म है और यह रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर फोकस कर रही है.

बुक-रनिंग लीड मैनेजर

ICICI सिक्योरिटीज, HSBC सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), JM फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि KFin टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार है. कंपनी के इक्विटी शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे, जानें गिरावट की 7 बड़ी वजहें