आज बंद होगा ये IPO, ₹3600 मुनाफे का संकेत दे रहा GMP; जानें कब होगी लिस्टिंग और शेयरों का आवंटन

SME सेगमेंट का ये IPO आज, 21 अप्रैल को बंद हो रहा है और निवेशकों के पास इसमें दांव लगाने का आखिरी मौका है. हाल के कमजोर IPO ट्रेंड के बीच यह इश्यू GMP के आधार पर लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है. 96-98 रुपये के प्राइस बैंड वाले इस 28 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू की लिस्टिंग 24 अप्रैल को BSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है.

लिस्टिंग के साथ किनता मुनाफा? Image Credit: @AI

Mehul Telecom IPO GMP: प्राइमरी बाजार ने पिछले कुछ सप्ताह से निवेशकों को काफी नाराज किया है. पिछले कुछ समय में कई इश्यू ने बाजार में एंट्री तो की लेकिन अधिकतर कंपनियों की लिस्टिंग डिस्काउंट के साथ हुई. लेकिन एक SME IPO है जिसका GMP मुनाफे के साथ लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहा है. कंपनी का नाम Mehul Telecom है. Mehul Telecom का IPO आज यानी मंगलवार, 21 अप्रैल को बंद हो जाएगा. आइए विस्तार से इसकी जानकारी देते हैं.

कितना बड़ा है इश्यू?

Mehul Telecom का IPO शुक्रवार, 17 अप्रैल को खुला और मंगलवार, 21 अप्रैल को बंद हो जाएगा. यानी इस इश्यू में दांव लगाने का आज आखिरी मौका है. इश्यू के जरिये कंपनी कुल 28 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसमें से 1 करोड़ रुपये मार्केट मेकर के लिए रिजर्व हैं. यानी नेट पब्लिक ऑफर तकरीबन 26 करोड़ रुपये है. यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होने वाला है. आईपीओ के लिए कंपनी ने 96 रुपये से 98 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. आईपीओ के बाद इश्यू की लिस्टिंग शुक्रवार, 24 अप्रैल को BSE पर SME हो सकती है.

क्या है GMP के इशारे?

कंपनी के आईपीओ का जीएमपी टूटने के बाद भी प्रति लॉट 3600 रुपये की तेजी के साथ लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. यानी लिस्टिंग के साथ निवेशकों को प्रति शेयर 3 रुपये का मुनाफा संभावित है. एक दिन पहले यानी सोमवार, 20 अप्रैल को इश्यू का जीएमपी 5 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि जीएमपी एक अनुमानित आंकड़ा है. केवल इसी के आधार पर निवेशकों को किसी आईपीओ में दांव नहीं लगाना चाहिए. इश्यू की लिस्टिंग डिस्काउंट, फ्लैट या मुनाफे के साथ भी हो सकती है.

कितना-किया गया सब्सक्राइब?

दोपहर, 2.40 तक इश्यू को कुल 26.50 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है. इसमें रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी तकरीबन 24 गुना है. वहीं, NII की ओर से इश्यू को 54 गुना सब्सक्राइब किया गया.

यह भी पढ़ें- NSE IPO से PSU बीमा कंपनियों की चमकेगी किस्मत! ₹12,000 करोड़ की वैल्यू खुलने की उम्मीद

कौन-कितना लगा सकता है दांव?

आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए अलग-अलग एप्लीकेंट्स के लिए अलग-अलग तय राशि है. रिटेल निवेशक इस आईपीओ में 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं. इसके लिए उन्हें 2,35,200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इससे इतर, S-HNI कम से कम और ज्यादा से ज्यादा क्रमशः 3 और 8 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं जिसके लिए उन्हें 3,52,800 रुपये और 9,40,800 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. 

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.