अगले हफ्ते सिर्फ 1 IPO देगा दस्तक, 3 कंपनियों की होगी लिस्टिंग; जानें GMP का हाल
अगले हफ्ते IPO मार्केट में सिर्फ एक नया इश्यू Leapfrog Engineering Services खुलेगा, जबकि Mehul Telecom, Citius Transnet Investment Trust और Property Share Investment Trust की लिस्टिंग होने वाली है. निवेशकों की नजर GMP और लिस्टिंग गेन पर बनी हुई है. Leapfrog Engineering Services SME IPO करीब 89 करोड़ रुपये जुटाने जा रहा है.
Next Week IPO: आईपीओ मार्केट में अगले हफ्ते भी सुस्ती का माहौल देखने को मिल सकता है. निवेशकों को नई कंपनियों के आईपीओ की लंबी कतार का इंतजार अभी और करना पड़ सकता है, क्योंकि आने वाले सप्ताह में सिर्फ एक नया IPO खुलने जा रहा है. वहीं दूसरी ओर तीन कंपनियों की लिस्टिंग तय है, जिन पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल निवेशक बेहद चुनिंदा तरीके से दांव लगा रहे हैं और लिस्टिंग गेन के बजाय मजबूत बिजनेस और सही वैल्यूएशन वाली कंपनियों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.
अगले हफ्ते सिर्फ एक IPO खुलेगा
अगले सप्ताह खुलने वाला एकमात्र IPO Leapfrog Engineering Services का है. यह एक SME IPO होगा, जिसके जरिए कंपनी करीब ₹89 करोड़ जुटाने की तैयारी में है. यह इश्यू 23 अप्रैल को खुलेगा और 27 अप्रैल को बंद होगा. कंपनी की संभावित लिस्टिंग 30 अप्रैल को BSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है. कंपनी ने इसके लिए ₹21 से ₹23 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. यह इश्यू फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल का मिश्रण है. इसमें लगभग ₹79.6 करोड़ की फ्रेश इक्विटी जारी की जाएगी, जबकि करीब ₹8.9 करोड़ का ऑफर फॉर सेल रहेगा.
तीन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
हालांकि नए IPO कम हैं, लेकिन अगले हफ्ते तीन कंपनियों की लिस्टिंग होने जा रही है. इनमें Mehul Telecom IPO, Citius Transnet Investment Trust IPO और Property Share Investment Trust IPO शामिल हैं. इन तीनों इश्यूज में से कुछ का सब्सक्रिप्शन प्रक्रिया पिछले सप्ताह पूरी हो चुकी है और कुछ का बाकी है. निवेशकों की नजर इनके लिस्टिंग डे पर्फॉर्मेंस पर रहेगी.
कैसा है GMP का हाल?
अगर GMP की बात करें तो Citius Transnet Investment Trust IPO और Property Share Investment Trust IPO का GMP शून्य है. Investorgain के मुताबिक, Mehul Telecom IPO का GMP ₹4.5 है. ऐसे में इस IPO से 4.59 फीसदी लिस्टिंग गेन की उम्मीद है. वहीं Leapfrog Engineering Services IPO की बात करें तो इसका GMP भी शून्य है.
- Citius Transnet Investment Trust IPO: शून्य
- Property Share Investment Trust IPO: शून्य
- Mehul Telecom IPO: 4.5 रुपये
- Leapfrog Engineering Services IPO: शून्य
यह भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ गया 2% DA; जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
गुजरात की इस कंपनी के IPO पर टूट पड़े निवेशक, GMP उछला, 1 दिन में 3.64X हुआ सब्सक्राइब, ₹5400 लिस्टिंग गेन
फायर सेफ्टी देने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, ₹88.5 करोड़ जुटाने का है प्लान, जानें GMP का हाल
IPO के जरिये ये कंपनी जुटाएगी लगभग ₹10,000 करोड़, SEBI ने दिखाई हरी झंडी; दो और इश्यू को मंजूरी
