फायर सेफ्टी देने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, ₹88.5 करोड़ जुटाने का है प्लान, जानें GMP का हाल
आईपीओ बाजार में लंबे समय से सुस्ती बनी हुई है, जहां उतार-चढ़ाव और वैश्विक तनाव के कारण कंपनियां नए इश्यू लाने से बच रही हैं. ऐसे माहौल में Leapfrog Engineering Services Ltd अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है. कंपनी 88.51 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जो निवेशकों के लिए मौजूदा बाजार परिस्थितियों में एक नया अवसर पेश कर सकती है.
Leapfrog Engineering IPO: बीते कुछ महीनों से IPO मार्केट में सूखा छाया हुआ है. बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच कंपनियां इश्यू लाने से बच रही हैं. पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के युद्ध के चलते बाजार में बिकवाली हावी है. आईपीओ मार्केट में सूखा होने के बावजूद अगले हफ्ते एक कंपनी अपना प्रारंभिक सार्वजनिक इश्यू लाने जा रही है. इसका नाम है Leapfrog Engineering Services Ltd. इंजीनियरिंग सेक्टर में सेवाएं मुहैया कराने वाली यह कंपनी बाजार से 88.51 करोड़ रुपये जुटाएगी. यह इश्यू फ्रेश और OFS का कॉम्बिनेशन है.
Leapfrog Engineering IPO डिटेल्स
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO तिथि | 23 से 27 अप्रैल 2026 |
| लिस्टिंग तिथि | गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 |
| फेस वैल्यू | ₹1 प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹21 से ₹23 |
| लॉट साइज | 6,000 शेयर |
| सेल टाइप | फ्रेश कैपिटल + OFS |
| इश्यू टाइप | बुक बिल्डिंग IPO |
| कहां होगी लिस्टिंग | BSE SME |
GMP का क्या है हाल?
इस इश्यू के ग्रे मार्केट प्रीमियम में कोई हलचल नहीं दिखी है. 18 अप्रैल को 10 बजकर 32 मिनट पर यह 0 रुपये ही था. मौजूदा जीएमपी के आधार पर कंपनी के शेयर बाजार में इश्यू प्राइस 23 रुपये पर ही लिस्ट होते दिख रहे हैं, लेकिन अभी इसमें बदलाव हो सकता है.
क्या करती है कंपनी?
लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड एक ऐसी कंपनी है जो अलग-अलग इंडस्ट्री के लिए इंजीनियरिंग से जुड़ी सेवाएं देती है. यह कंपनी प्रोजेक्ट की शुरुआत से लेकर उसके पूरा होने तक का पूरा काम संभालती है, जैसे डिजाइन बनाना, निर्माण करना और उसे सही तरीके से पूरा करना. यह तेल और गैस, फूड प्रोसेसिंग, दवाइयों और धातु जैसे क्षेत्रों में काम करती है.
इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस – कंपनी बिजली से जुड़े काम करती है, जैसे सिस्टम की डिजाइन, स्विचगियर बनाना, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस.
इंस्ट्रूमेंटेशन और ऑटोमेशन – फैक्ट्रियों में मशीनों और सिस्टम को ऑटोमेट करने के लिए उपकरण और तकनीक लगाती है.
फायर प्रोटेक्शन और सेफ्टी – आग से बचाव के लिए सिस्टम डिजाइन, इंस्टॉल और मेंटेन करती है.
बिल्डिंग ऑटोमेशन – इमारतों में स्मार्ट सिस्टम (जैसे AC कंट्रोल, कैमरे, सेंसर) लगाकर काम को आसान और सुरक्षित बनाती है.
यह भी पढें: IPO के जरिये ये कंपनी जुटाएगी लगभग ₹10,000 करोड़, SEBI ने दिखाई हरी झंडी; दो और इश्यू को मंजूरी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1800 करोड़ का IPO, नहीं है OFS का हिस्सा; जानें- कब ओपन होगा इश्यू
गोल्ड लोन पर फोकस करने वाली IFL Finance लाएगी IPO, Sebi के पास जमा किए DRHP; जानें कंपनी का पूरा प्लान
कल खुलेंगे 3 बड़े IPO, GMP में Indo-MIM सबसे आगे; जानें Lohia Corp और Xtranet Technologies का हाल
