केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ गया 2% DA; जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
सरकार ने महंगाई भत्ता यानी DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है. अब केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है. शनिवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी.
DA Hike: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ 2 प्रतिशत की है, लेकिन लंबे इंतजार के बाद आया यह फैसला कर्मचारियों के लिए अहम माना जा रहा है. पिछले कुछ समय से कर्मचारी संगठन लगातार सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की मांग कर रहे थे. खासकर 8वें वेतन आयोग को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं. इसी बीच DA बढ़ोतरी का फैसला आया है.
2% DA बढ़ोतरी को मिली मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी. इससे कर्मचारियों की सैलरी में थोड़ी बढ़ोतरी होगी. हालांकि यह बढ़ोतरी सीमित मानी जा रही है, क्योंकि कर्मचारी लंबे समय से ज्यादा बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे.
| डिटेल्स | प्रतिशत (%) |
|---|---|
| पहले DA (महंगाई भत्ता) | 58% |
| बढ़ोतरी | +2% |
| नया DA | 60% |
8वें वेतन आयोग को लेकर बढ़ी मांग
कर्मचारी संगठनों ने सरकार से वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग की है. उन्होंने फिटमेंट फैक्टर को 3.83 करने का प्रस्ताव दिया है. अगर यह लागू होता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर करीब ₹69,000 हो सकती है. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी DA की घोषणा में इस बार असामान्य देरी देखने को मिली है.
आमतौर पर सरकार जनवरी से जून की अवधि के लिए DA का फैसला होली के आसपास यानी मार्च महीने में कर देती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. पिछले 10 सालों में यह पहली बार है जब DA की घोषणा अप्रैल महीने में की गई है. इससे पहले अक्टूबर में DA को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हुआ था.
जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
बेसिक वेतन के हिसाब से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का असर अलग-अलग स्तर पर दिखेगा. जिन कर्मचारियों का बेसिक वेतन 18000 रुपए है, उनकी सैलरी में करीब 360 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी होगी. वहीं 29200 रुपए बेसिक वाले कर्मचारियों को लगभग 584 रुपए का फायदा मिलेगा. 56100 रुपए बेसिक वेतन पाने वालों की मासिक इनकम में ₹1100 से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, जिनका बेसिक वेतन ₹2,50,000 है, उनकी सैलरी में करीब ₹5,000 प्रति माह तक का इजाफा देखने को मिल सकता है.
| बेसिक वेतन (₹) | संभावित मासिक बढ़ोतरी (₹) |
|---|---|
| 18,000 | 360 |
| 29,200 | 584 |
| 56,100 | 1,100+ |
| 2,50,000 | 5,000 |
इसे भी पढ़ें- 66 की उम्र में भी नहीं रुके कदम, रिटायर्ड क्लर्क ने Blinkit डिलीवरी से पूरे किए 10000 ऑर्डर, वजह कर देगा हैरान
Latest Stories
₹15000 तक के बार-बार होने वाले पेमेंट्स के लिए OTP की जरूरत खत्म, RBI ने ई-मैंडेट नियमों को किया अपडेट
8th Pay Commission: सैलरी-पेंशन बढ़ाने का देना है सुझाव? 30 अप्रैल तक भेजें मेमोरेंडम; सरकार ने दिया मौका
क्या पत्नी को पैसे ट्रांसफर करके बचा सकते हैं टैक्स? जानिए क्या कहता है नियम
