गुजरात की इस कंपनी के IPO पर टूट पड़े निवेशक, GMP उछला, 1 दिन में 3.64X हुआ सब्सक्राइब, ₹5400 लिस्टिंग गेन

राजकोट की मल्टी-ब्रांड मोबाइल रिटेल कंपनी Mehul Telecom का IPO पहले ही दिन निवेशकों के बीच हिट रहा. 17 अप्रैल को खुलते ही इश्यू 3.64 गुना सब्सक्राइब हो गया. खासतौर पर नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने जोरदार भागीदारी दिखाई, जिससे बाजार में कंपनी के प्रति मजबूत भरोसा देखने को मिला.

Mehul Telecom IPO GMP Subscription : राजकोट की मल्टी-ब्रांड मोबाइल रिटेल चेन Mehul Telecom का IPO पहले ही दिन निवेशकों को खूब पसंद आया. 17 अप्रैल को खुलते ही इस इश्यू को जोरदार रिस्पॉन्स मिला और यह 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया. साथ इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP में भी तेजी दर्ज की गई है. रिटेल और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स दोनों के बीच इश्यू को लेकर काफी उत्साह है. हालिया जीएमपी के आधार पर निवेशकों को 5400 रुपये का लिस्टिंग गेन मिल सकता है.

Mehul Telecom IPO डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
IPO तिथि17 से 21 अप्रैल 2026
लिस्टिंग तिथिशुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
फेस वैल्यू₹10 प्रति शेयर
प्राइस बैंड₹96 से ₹98 प्रति शेयर
इश्यू प्राइस₹98 प्रति शेयर
लॉट साइज1,200 शेयर
सेल टाइपकेवल फ्रेश कैपिटल
इश्यू टाइपबुक बिल्डिंग IPO
लिस्टिंग प्लेटफॉर्मBSE SME

पहले दिन 3.64 गुना सब्सक्रिप्शन

कंपनी का IPO कुल 3.64 गुना सब्सक्राइब हुआ. निवेशकों ने 20.4 लाख शेयरों के मुकाबले 69.04 लाख शेयरों के लिए आवेदन किया. यह दिखाता है कि बाजार में इस इश्यू को लेकर अच्छा उत्साह है. IPO का प्राइस बैंड 96 से 98 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.

किस कैटेगरी में कितनी रही मांग

इस IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (sNII) ने दिखाई, जहां उनका हिस्सा 6.89 गुना भरा.

  • रिटेल निवेशकों का हिस्सा: 2.34 गुना
  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): 1.34 गुना

इससे साफ है कि छोटे और बड़े दोनों निवेशकों ने इसमें भरोसा दिखाया है.

क्या है GMP का हाल?

शनिवार की दोपहर 11 बजकर 57 मिनट पर इस इश्यू का GMP 4.5 रुपये है. इस जीएमपी के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी के शेयर बाजार में 102.5 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं. हालांकि इसमें बदलाव संभव है. मौजूदा जीएमपी के आधार पर निवेशकों को 5400 रुपये की लिस्टिंग गेन हो सकती है.

पैसे का इस्तेमाल

  • कंपनी इस IPO के जरिए करीब 27.73 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
  • करीब 22.95 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए इस्तेमाल होंगे.
  • बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट काम और खर्चों में जाएगी.

कंपनी का बिजनेस

Mehul Telecom गुजरात में 80 से ज्यादा स्टोर्स चलाती है, जहां स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं. कंपनी COCO (कंपनी खुद चलाए) और FOFO (फ्रेंचाइजी मॉडल) दोनों तरीके से अपना बिजनेस करती है. IPO 21 अप्रैल तक खुला रहेगा, यानी निवेशकों के पास अभी भी इसमें पैसा लगाने का मौका है.

यह भी पढ़ें: फायर सेफ्टी देने वाली इस कंपनी का खुल रहा IPO, ₹88.5 करोड़ जुटाने का है प्लान, जानें GMP का हाल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.