Om Power IPO में पैसा लगाएं या रुकें? GMP के बदलते ट्रेंड ने बढ़ाया कन्फ्यूजन! चेक करें पूरी डिटेल्स
Om Power Transmission का IPO 9 अप्रैल से खुल गया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 150 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. ऐसे में निवेशकों के बीच यह सवाल है कि क्या इस IPO में पैसा लगाना सही रहेगा या नहीं. ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं.

Om Power Transmission IPO: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक नया मौका आया है. पावर सेक्टर की कंपनी Om Power Transmission का IPO 9 अप्रैल से खुल गया है. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 150 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. ऐसे में निवेशकों के बीच यह सवाल है कि क्या इस IPO में पैसा लगाना सही रहेगा या नहीं. बाजार में इस IPO को लेकर हल्का पॉजिटिव माहौल देखा जा रहा है.
ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. हालांकि, केवल GMP देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए. कंपनी का बिजनेस, फाइनेंशियल स्थिति और सेक्टर की ग्रोथ भी उतनी ही जरूरी है. आइए विस्तार से समझते हैं इस IPO से जुड़ी बड़ी बातें.
इश्यू साइज और कीमत
यह IPO कुल 150 करोड़ रुपये का है. इसमें से ज्यादातर हिस्सा नए शेयर जारी करके जुटाया जाएगा, जबकि कुछ शेयर प्रमोटर बेचेंगे. कंपनी ने शेयर की कीमत 166 रुपये से 175 रुपये के बीच तय की है. एक लॉट में 85 शेयर मिलेंगे. यह IPO 9 अप्रैल से खुला है और 13 अप्रैल तक निवेश के लिए खुला रहेगा. शेयर अलॉटमेंट 15 अप्रैल तक हो सकता है. निवेशकों को शेयर 16 अप्रैल तक डिमैट अकाउंट में मिल सकते हैं. कंपनी की लिस्टिंग 20 अप्रैल को होने की उम्मीद है.
GMP और मार्केट संकेत
ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर करीब 177 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. इसका मतलब है कि करीब 1.14 प्रतिशत प्रीमियम दिख रहा है. लेकिन GMP पक्का संकेत नहीं होता. यह बाजार के मूड के हिसाब से बदलता रहता है.
| तारीख | IPO प्राइस (₹) | GMP (₹) | सब्सक्रिप्शन | सब2 सौदा रेट | अनुमानित लिस्टिंग प्राइस | अनुमानित मुनाफा | आखिरी अपडेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 12-04-2026 | 175.00 | ₹2 | 0.71x | 100/1400 | ₹177 (1.14%) | ₹170 | 12-Apr-2026 13:58 |
| 11-04-2026 | 175.00 | ₹2 | 0.71x | 100/1400 | ₹177 (1.14%) | ₹170 | 11-Apr-2026 23:30 |
पैसा कहां खर्च होगा
कंपनी इस IPO से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल अपने काम को बढ़ाने में करेगी. करीब 55 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए लगाए जाएंगे. 25 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में खर्च होंगे. बाकी पैसा मशीन और दूसरे जरूरी कामों में लगाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: सालों के इंतजार के बाद फिर चर्चा में NSE IPO, EOI डेडलाइन ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन; 20,000 करोड़ का हो सकता है दांव‘
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.