5 साल में ₹1 लाख बना ₹50 लाख! इस शेयर ने दिया 4900% का छप्‍परफाड़ रिटर्न, निवेशकों की लगी लॉटरी

BSE Limited के शेयर ने 5 साल में करीब 4900% रिटर्न देकर ₹1 लाख को लगभग ₹50 लाख बना दिया. मजबूत कमाई, बिना कर्ज और अच्छे डिविडेंड के कारण यह स्टॉक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

BSE. Image Credit: Getty Images

Multibagger Stock: शेयर बाजार में ऐसे मौके कम ही आते हैं, जब कोई स्टॉक निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दे. BSE Limited ने ऐसा ही कर दिखाया है. इस शेयर ने सिर्फ 5 साल में करीब 4858.16% का मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है.

₹65 से ₹3,330 तक का सफर

अप्रैल 2021 में BSE के शेयर की कीमत करीब ₹65.64 थी, जो अप्रैल 2026 तक बढ़कर ₹3,257–₹3,330 के स्तर तक पहुंच गई. यानी अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले ₹1 लाख लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹50 लाख हो जाती.

शेयर में तेजी जारी

बीएसई के स्‍टॉक में शुक्रवार, 10 अप्रैल को तेजी देखी गई. एक दिन में ही शेयर करीब 2.22% चढ़कर ₹3,330 तक पहुंच गया. बाद में यह ₹3,281.20 पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹1.33 लाख करोड़ है, जो इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है.

कंपनी के फाइनेंशियल्स भी दमदार

  • रेवेन्यू: ₹768 करोड़ से बढ़कर ₹1,244 करोड़
  • नेट प्रॉफिट: ₹219 करोड़ से बढ़कर ₹597 करोड़
  • 5 साल में प्रॉफिट CAGR: 65.4%
  • ROCE: 46.6%
  • ROE: 36%
  • Debt: लगभग शून्य यानी कर्ज जीरो

यह भी पढ़ें: 5 टुकड़ों में बंटेगा ₹100 से सस्‍ता ये स्‍टॉक, कंपनी पहली बार देगी बोनस इश्‍यू का भी तोहफा, 10 पर 1 शेयर मिलेगा फ्री, रखें नजर

डिविडेंड का भी तोहफा

BSE सिर्फ ग्रोथ ही नहीं, बल्कि निवेशकों को अच्छा डिविडेंड भी देता है. कंपनी का पेआउट रेशियो करीब 41% है, जो निवेशकों के लिए एक अतिरिक्त फायदा है.

कंपनी का कामकाज

BSE Ltd. (बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज) देश के सबसे पुराने और बड़े स्टॉक एक्सचेंज में से एक है, जिसकी स्थापना 1875 में हुई थी. यह इक्विटी, डेरिवेटिव, डेट और म्यूचुअल फंड जैसे कई वित्तीय इंस्ट्रूमेंट्स में ट्रेडिंग की सुविधा देता है. BSE ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग की शुरुआत भी की थी. आज BSE 23 करोड़ से ज्यादा निवेशकों तक पहुंच रखता है. ये 700 से ज्यादा शहरों में मौजूद है. इसमें हजारों करोड़ के रोजाना ट्रेड होते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.