1.29 गुना सब्सक्राइब हुआ 680 करोड़ का IPO, रिटेल निवेशकों ने दिखाई ज्यादा दिलचस्पी; जानें पूरी डिटेल
Purple Style Labs IPO को अंतिम दिन 1.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. कंपनी ने 68,49,816 शेयरों की पेशकश की थी, जिसके मुकाबले 88,66,572 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 1.58 गुना और QIB कैटेगरी 1.43 गुना सब्सक्राइब हुई. IPO का प्राइस बैंड 546 से 575 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

Purple Style Labs Ltd का IPO बुधवार को बोली के आखिरी दिन 1.29 गुना सब्सक्राइब हुआ. कंपनी Pernia’s Pop Up Shop की पैरेंट कंपनी है. IPO में निवेशकों की ओर से कुल 88,66,572 शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि 68,49,816 शेयर बिक्री के लिए रखे गए थे. रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 1.58 गुना सब्सक्राइब हुई. वहीं क्यूआईबी कैटेगरी को 1.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. एनआईआई कैटेगरी में 84 फीसदी सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया.
IPO को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
Purple Style Labs के IPO को निवेशकों से कुल मिलाकर 1.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. IPO के जरिए कंपनी ने 680 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. यह पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों का है और इसमें कोई ओएफएस यानी ऑफर फॉर सेल नहीं है. कंपनी ने IPO के लिए 546 रुपये से 575 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन 4600 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठता है.
रिटेल निवेशकों ने किया ज्यादा सब्सक्राइब
IPO में रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी को 1.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. वहीं क्यूआईबी कैटेगरी 1.43 गुना सब्सक्राइब हुई. एनआईआई की हिस्सेदारी में 84 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला. इससे पता चलता है कि IPO को अलग- अलग इंवेस्टर कैटेगरी से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. कंपनी ने IPO खुलने से पहले एंकर निवेशकों से भी 306 करोड़ रुपये जुटाए थे.
पैसे का कहां होगा इस्तेमाल
Purple Style Labs IPO से मिलने वाली रकम का एक बड़ा हिस्सा उसकी सब्सिडरी कंपनी PSL Retail में निवेश किया जाएगा. कंपनी 371.13 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एक्सपीरियंस सेंटर और भारत में बैक एंड ऑफिस की लीज देनदारियों के लिए करेगी. इसके अलावा 138.90 करोड़ रुपये बिक्री और मार्केटिंग पर खर्च किए जाएंगे. बची हुई रकम का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Coal India ला रही है एक और बड़ा IPO! Mahanadi Coalfields में 10% बेचेगी हिस्सेदारी; SEBI के पास फाइल किए पेपर
लक्जरी फैशन कारोबार में है कंपनी
Purple Style Labs को Abhishek Agarwal ने प्रमोट किया है. कंपनी मल्टी ब्रांड लक्जरी फैशन के लिए ओमनी चैनल प्लेटफॉर्म चलाती है. कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और 14 एक्सपीरियंस सेंटर के जरिए 1300 से ज्यादा डिजाइनरों के 2 लाख से अधिक प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है. Pernia’s Pop Up Shop इसी कंपनी का प्रमुख कारोबार है. कंपनी का फोकस लक्जरी फैशन और डिजाइनर प्रोडक्ट्स के बाजार पर है.