Coal India ला रही है एक और बड़ा IPO! Mahanadi Coalfields में 10% बेचेगी हिस्सेदारी; SEBI के पास फाइल किए पेपर
Coal India की सबसे बड़ी कोल-प्रोड्यूसिंग सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields IPO के जरिए स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है. प्रस्तावित IPO में Coal India अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी OFS के जरिए बेचेगी. इसके तहत करीब 66.18 करोड़ शेयर्स की बिक्री होगी और IPO से मिलने वाली पूरी रकम Coal India को मिलेगी.
Highlights
- Coal India अपनी सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields में 10 फीसदी हिस्सेदारी OFS के जरिए बेचेगी.
- IPO में करीब 66.18 करोड़ शेयर्स ऑफर किए जाएंगे और इससे मिलने वाली पूरी रकम Coal India को मिलेगी.
- FY26 में Mahanadi Coalfields का नेट प्रॉफिट 10,678 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 30,550 करोड़ रुपये रहा है.
Coal India की एक और बड़ी सब्सिडियरी अब स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है. कंपनी की सबसे बड़ी कोल-प्रोड्यूसिंग सब्सिडियरी Mahanadi Coalfields ने IPO की दिशा में कदम बढ़ाया है. कंपनी ने SEBI के पास इसके लिए पेपर दाखिल किए हैं. प्रस्तावित इश्यू में Coal India अपनी Mahanadi Coalfields में 10 फीसदी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेगी. इस हिस्सेदारी के तहत कुल 66.18 करोड़ शेयर्स की बिक्री की जाएगी. खास बात यह है कि इस IPO से Mahanadi Coalfields को कोई पैसा नहीं मिलेगा. चूंकि यह पूरा इश्यू OFS के रूप में होगा, इसलिए IPO से मिलने वाली पूरी रकम प्रमोटर Coal India के पास जाएगी.
Coal India बेचेगी 66.18 करोड़ शेयर्स
प्रस्तावित IPO में Coal India कुल 66,18,36,300 शेयर्स यानी करीब 66.18 करोड़ शेयर्स बेचने की योजना बना रही है. ये शेयर्स Mahanadi Coalfields में 10 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं. इश्यू में नेट ऑफर का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व रखा जाएगा. वहीं, 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) और 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए निर्धारित किया गया है. Mahanadi Coalfields के शेयर्स को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और BSE, दोनों एक्सचेंजेज पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है.
FY26 में 10,678 करोड़ रुपये रहा नेट प्रॉफिट
Mahanadi Coalfields ने मार्च 2026 में समाप्त फाइनेंशियल ईयर के दौरान 10,678 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. हालांकि, यह पिछले साल की तुलना में 1.3 फीसदी कम रहा. इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू भी 2.6 फीसदी घटकर 30,550 करोड़ रुपये रह गया.
Mahanadi Coalfields मुख्य रूप से ओडिशा में ऑपरेट करती है और भारत की कोल सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. FY26 में कंपनी ने देश के डोमेस्टिक कोल प्रोडक्शन में करीब 21 फीसदी और Coal India के कुल प्रोडक्शन में 28.4 फीसदी का योगदान दिया. वहीं, FY26 में Coal India का देश के कुल कोल आउटपुट में करीब 74 फीसदी हिस्सा रहा.
Coal India पहले भी कर चुकी है सब्सिडियरी लिस्टिंग
Mahanadi Coalfields Coal India की पहली सब्सिडियरी नहीं है, जिसे स्टॉक मार्केट में लिस्ट किया जा रहा है. इससे पहले Coal India इस साल Bharat Coking Coal (BCCL) और Central Mine Planning & Design Institute (CMPDI) को भी स्टॉक मार्केट में लिस्ट कर चुकी है.
BCCL IPO के बाद कैसा रहा शेयर परफॉर्मेंस
Bharat Coking Coal Coal India की कोकिंग कोल-प्रोड्यूसिंग सब्सिडियरी है, जिसका ऑपरेशंस झारखंड और पश्चिम बंगाल में है. कंपनी का IPO 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था. इस IPO के जरिए Coal India ने 46.57 करोड़ शेयर्स की OFS के माध्यम से 1,068.78 करोड़ रुपये जुटाए थे.
IPO का प्राइस बैंड 21-23 रुपये प्रति शेयर था. इश्यू को करीब 146.4 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था और BCCL की लिस्टिंग 19 जनवरी को NSE और BSE पर हुई. लिस्टिंग के बाद BCCL शेयर में दबाव देखने को मिला है. पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में इसमें करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि लिस्टिंग के बाद से अब तक शेयर करीब 18 फीसदी नीचे है.
CMPDI Share ने दिया करीब 44% रिटर्न
Central Mine Planning & Design Institute (CMPDI) Coal India Group में अलग तरह की भूमिका निभाती है. यह Coal India और माइनिंग सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग, माइन प्लानिंग और टेक्निकल कंसल्टेंसी सर्विसेज उपलब्ध कराती है. CMPDI का IPO 20 मार्च से 24 मार्च 2026 के बीच खुला था.
इस इश्यू के जरिए कंपनी ने OFS के माध्यम से 1,842 करोड़ रुपये जुटाए थे. IPO का प्राइस बैंड 163-172 रुपये प्रति शेयर था. CMPDI की स्टॉक मार्केट लिस्टिंग 30 मार्च को हुई. हालांकि, पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में CMPDI शेयर में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन लिस्टिंग के बाद से शेयर ने करीब 44 फीसदी का रिटर्न दिया है.
2030 तक सब्सिडियरीज की लिस्टिंग का लक्ष्य
Coal India मुख्य रूप से अपनी 8 व्हॉली-ओन्ड सब्सिडियरीज के जरिए कारोबार करती है. इनमें Bharat Coking Coal, Central Coalfields, Eastern Coalfields, Mahanadi Coalfields, Northern Coalfields, South Eastern Coalfields, Western Coalfields और Central Mine Planning & Design Institute शामिल हैं. इनमें से 7 कंपनियां कोल प्रोडक्शन से जुड़ी हैं, जबकि CMPDI माइन प्लानिंग और कंसल्टेंसी से जुड़ी कंपनी है.
BCCL और CMPDI की लिस्टिंग के बाद अब Mahanadi Coalfields की प्रपोज्ड लिस्टिंग पर बाजार की नजर है. कंपनी की इस लिस्टिंग के साथ Coal India की सब्सिडियरी लिस्टिंग स्ट्रैटेजी को और गति मिलने की उम्मीद है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अन्य सब्सिडियरीज के रिस्ट्रक्चरिंग और लिस्टिंग की प्रक्रिया को 2030 की डेडलाइन से पहले पूरा करने की योजना है.
यह भी पढ़ें: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर बड़ा दांव! BEML को ICF से मिला 180.60 करोड़ रुपये का ऑर्डर; शेयर पर रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ESDS Software Solution IPO: एक लॉट पर 8672 रुपये की कमाई के संकेत GMP का 59% पार; क्या आपने लगाया दांव?
SRK-सलमान समर्थित Purple Style Labs IPO खुला, 680 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी; जानें GMP का हाल
ESDS Software Solution IPO में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, GMP दे रहा 78% प्रीमियम का संकेत; जानें डिटेल
