सितंबर में इन 17 कंपनियों के आ रहे IPO, देख लें महीने भर का आईपीओ कैलेंडर
सितंबर का महीना आईपीओ के निवेशकों के लिए काफी खुशी भरा रहने वाला है. इस महीने रिकॉर्ड 15 से ज्यादा आईपीओ आने वाले हैं. आइए इन आईपीओ के बारे में जानते हैं.
सितम्बर में आने वाले आईपीओ Image Credit: freepik
आज के समय में निवेशकों की रुचि आईपीओ में काफी बढ़ती हुई नजर आती है. जिनकी रुचि आईपीओ में है उनके लिए ये महीना खुशी से भरा होने वाला है. सितंंबर का महीना बाजार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. इस महीने में 15 से ज्यादा कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं. दलाल स्ट्रीट के इतिहास में ऐसा 14 साल बाद हो रहा है. इनमें कुछ मेनबोर्ड और एसएमई आईपीओ शामिल हैं. आइए इन आईपीओ के बारे में जानते हैं.
सितंबर में आने वाले मेनबोर्ड आईपीओ
कंपनी का नाम | खुलने की तारीख | बंद होने की तारीख | लिस्टिंग डेट | इश्यू प्राइस( रुपये में) |
पीएन गाडगिल ज्वैलर्स लिमिटेड आईपीओ | 10 सितंबर 2024 | 12 सितंबर 2024 | 17 सितंबर 2024 | 456 से 480 |
बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ | 9 सितंबर 2024 | 11 सितंबर | 16 सितंबर 2024 | 66 से 70 |
टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड आईपीओ | 9 सितंबर 2024 | 11 सितंबर 2024 | 16 सितंबर 2024 | 215 से 226 |
क्रास लिमिटेड आईपीओ | 9 सितंबर 2024 | 11 सितंबर 2024 | 16 सितंबर 2024 | 228 से 240 |
श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग लिमिटेड आईपीओ | 5 सितंबर 2024 | 9 सितंबर 2024 | 12 सितंबर 2024 | 78 से 83 |
मैक कॉन्फ्रेंस एंड इवेंट्स लिमिटेड आईपीओ | 4 सितंबर 2024 | 6 सितंबर 2024 | 11 सितंबर 2024 | 214 से 225 |
सितम्बर में आने वाले एसएमई आईपीओ
कंपनी का नाम | खुलने की तारीख | बंद होने की तारीख | लिस्टिंग डेट | इश्यू प्राइस (रुपये में) |
एनवायरोटेक सिस्टम्स लिमिटेड आईपीओ | 13 सितंबर 2024 | 17 सितंबर 2024 | 20 सितंबर 2024 | 53 से 60 |
एक्सेलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग लिमिटेड आईपीओ | 11 सितंबर 2024 | 13 सितंबर 2024 | 19 सितंबर 2024 | 90 |
इनोमेट एडवांस्ड मटेरियल्स लिमिटेड आईपीओ | 11 सितंबर 2024 | 13 सितंबर 2024 | 18 सितंबर 2024 | 100 |
एसपीपी पॉलिमर लिमिटेड आईपीओ | 10 सितंबरर 2024 | 12 सितंबर 2024 | 17 सितंबर 2024 | 59 |
ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईपीओ | 10 सितंबर 2024 | 12 सितंबर 2024 | 17 सितंबर 2024 | 66 से 70 |
आदित्य अल्ट्रा स्टील लिमिटेड आईपीओ | 9 सितंबर 2024 | 11 सितंबर 2024 | 16 सितंबर 2024 | 59 से 62 |
शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड आईपीओ | 9 सितंबर 2024 | 11 सितंबर 2024 | 16 सितंबर 2024 | 113 से 119 |
शेयर समाधान लिमिटेड आईपीओ | 9 सितंबर 2024 | 11 सितंबरर 2024 | 16 सितंबर 2024 | 70 से 74 |
गजानंद इंटरनेशनल लिमिटेड आईपीओ | 9 सितंबर 2024 | 11 सितंबर 2024 | 16 सितंबर 2024 | 36 |
विज़न इंफ्रा इक्विपमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड आईपीओ | 6 सितंबर 2024 | 10 सितंबर 2024 | 13 सितंबर 2024 | 155 से 163 |
माई मुद्रा फिनकॉर्प लिमिटेड आईपीओ | 4 सितंबर 2024 | 6 सितंबर 2024 | 11 सितंबर 2024 | 110 |