
VLA Ambala ने IPOs पर क्या बताई रणनीति? जानने के लिए देखिए Wah Kya IPO HAI!
Wah Kya IPO Hai के इस एपिसोड में शेयर बाजार के सबसे महंगे शेयरों की चर्चा की गई है, जहां लंबे समय से MRF को सबसे कीमती शेयर माना जाता रहा है. हालांकि अब बाजार में एक नए नाम ने MRF की बादशाहत को चुनौती दी है, जिससे निवेशकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. कार्यक्रम में बताया गया है कि आखिर कौन-सा शेयर कीमत के मामले में MRF के करीब पहुंच रहा है या उसे चुनौती दे रहा है. इसके साथ ही Property Share Investment Trust REIT पर भी खास चर्चा की गई है, जिसे लेकर निवेशकों में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है.
REIT से जुड़े निवेश अवसर, संभावित रिटर्न और बाजार में इसकी स्थिति को सरल तरीके से समझाया गया है. शो में मार्केट एक्सपर्ट VLA Ambala ने IPO निवेश रणनीति पर अपने विचार साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि किन IPOs में Listing Gain की संभावना रहती है, किन कंपनियों को Long Term Investment के नजरिए से देखना चाहिए और निवेश से पहले किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है.