Petrol-Diesel Price Hike: Kotak की रिपोर्ट में बड़ा दावा, सरकार ने दावों को किया खारिज!
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हाल ही में Kotak Institutional Equities की रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया कि आने वाले समय में ईंधन महंगा हो सकता है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें और कंपनियों का अंडर-रिकवरी दबाव बढ़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं.
हालांकि सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए साफ कहा है कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने की कोई योजना नहीं है और कीमतों को स्थिर रखने पर ध्यान दिया जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि शॉर्ट टर्म में राहत मिल सकती है, लेकिन ग्लोबल क्रूड और रुपया-डॉलर के उतार-चढ़ाव से भविष्य में दबाव फिर बन सकता है.
More Videos
RBI Warning on Economy: आम लोगों की बढ़ने वाली है परेशानी!
Bank Fraud | अब बैंक अधिकारियों ने कर दिया ₹2500 करोड़ का फ्रॉड, कहां जाएंगे बैंक के ग्राहक?
Saurabh Mukherjea Middle Class Warning | 3 बड़े संकट से कैसे निपटेंगे आम लोग?
