Bank Fraud | अब बैंक अधिकारियों ने कर दिया ₹2500 करोड़ का फ्रॉड, कहां जाएंगे बैंक के ग्राहक?
अगर आप भी अपने पैसों को बैंक में रखते हैं, आप सोचते हैं कि पैसा सुरक्षित है तो हम आपके सामने जो कुछ फैक्ट्स रखने जा रहे हैं, उन्हें जरूर देखिएगा और फिर सोचिएगा कि सच में आपका पैसा सुरक्षित है या नहीं…दरअसल पिछले डेढ दो महीनों में एक के बाद एक बैंक में स्कैम, साइबर फ्रॉड जैसे मामले सामने आए हैं और सबसे बडी बात ये है कि कई बैंकों में तो उनके खुद के अधिकारी स्कैम करते हुए पकडे गए हैं…ताजा मामला गुजरात के राजकोट का है जहां 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड हुआ और उसमें तीन बडे प्राइवेट बैंक के अधिकारी पकडे गए…इसके अलावा कुछ दिन पहले ही PTI की रिपोर्ट के मुताबिक 1.6 crore “digital arrest” scam में CBI ने IndusInd Bank के assistant manager को गिरफ्तार किया….उससे पहले IDFC First Bank की चंडीगढ ब्रांच में 590 करोड का घोटाला सामने आया, फिर Kotak Mahindra बैंक की पंचकूला ब्रांच से FD के नाम पर फ्रॉड का केस सामने आया…ICICI Bank की नागपुर की 9 अलग-अलग ब्रांच में करीब ₹23 करोड़ का गोल्ड लोन घोटाला पकड़ा गया…तो क्या ऐसे में आपका पैसा सुरक्षित है और सरकार, RBI इस पर क्या कर रहे हैं?
More Videos
Saurabh Mukherjea Middle Class Warning | 3 बड़े संकट से कैसे निपटेंगे आम लोग?
BlackRock Larry Fink Warning | $2 Tn का बाजार खतरे में, दुनिया में बड़ी मंदी आने वाली है?
Akshaya Tritiya में इस लेवल पर खरीद लो Gold-Silver, फिर ₹3.5 लाख पहुंचेगी चांदी!
