Akshaya Tritiya में इस लेवल पर खरीद लो Gold-Silver, फिर ₹3.5 लाख पहुंचेगी चांदी!
अक्षय तृतीया को पारंपरिक रूप से सोना खरीदने का शुभ दिन माना जाता है, लेकिन पिछले 6 साल का डेटा इसे एक मजबूत निवेश अवसर भी दिखाता है. 2020 में जहां सोना करीब ₹46,000 प्रति 10 ग्राम था, वहीं 2026 में यह लगभग ₹1.5 लाख तक पहुंच गया है, यानी करीब 225% रिटर्न. वहीं चांदी ने तो इससे भी ज्यादा चौंकाया है, जिसने इस अवधि में करीब 500% तक रिटर्न दिया.
अब बड़ा सवाल यही है कि क्या अभी भी निवेश का मौका है या नहीं. मौजूदा स्तर पर सोना थोड़ा महंगा जरूर दिखता है, इसलिए एकमुश्त निवेश के बजाय SIP या गिरावट पर खरीदारी बेहतर रणनीति हो सकती है. ₹1.3–1.35 लाख के आसपास के स्तर पर खरीदारी का अच्छा मौका बन सकता है.
चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्रीन एनर्जी सेक्टर के कारण इसमें आगे भी तेजी की संभावना बनी हुई है, इसलिए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अभी भी अवसर खत्म नहीं हुआ है.
More Videos
FIIs को बड़ी राहत! सरकार ने हटाया Capital Gains Tax, RBI के फैसलों से Dollar की होगी बारिश
ED जांच के बाद Vedanta ने दिया भरोसा, कंपनी बोली- कारोबार पर नहीं पड़ेगा कोई असर
RBI की बड़ी वार्निंग! क्या भारतीय बैंकों पर आने वाला है बड़ा खतरा?
