Vi, Airtel, Jio vs WhatsApp, Telegram | मोबाइल वालों ने कर दी सरकार से बड़ी मांग!
भारत में स्पैम कॉल और ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने की कोशिश अब टेलीकॉम कंपनियों और OTT प्लेटफॉर्म्स के बीच टकराव बन गई है. Telecom Regulatory Authority of India के नए नियमों को लेकर Bharti Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea सख्त नियमों की मांग कर रहे हैं, ताकि स्पैम और फ्रॉड पर लगाम लगाई जा सके. वहीं दूसरी तरफ WhatsApp, Telegram और Instagram जैसे OTT प्लेटफॉर्म इसे ओवर-रेगुलेशन मान रहे हैं. उनका कहना है कि इससे यूजर्स की प्राइवेसी और प्लेटफॉर्म की स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है.
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या ये नियम आपको स्पैम से राहत देंगे या आपके मैसेजिंग ऐप्स पर भी निगरानी बढ़ेगी. आने वाले समय में सरकार का फैसला तय करेगा कि डिजिटल फ्रीडम और सिक्योरिटी के बीच संतुलन कैसे बनेगा.
