Fixed Deposit Interest Rate Hike, डिपॉजिट पर भारी ब्याज देंगे बैंक, बाजार होंगे फेल

बैंक ग्राहकों के लिए आने वाले दिनों में अच्छी खबर आ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंकों की तरफ से जारी किए जाने वाले Certificates of Deposit यानी CD की ब्याज दरों में हाल के महीनों में 60-70 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ोतरी हुई है. अब माना जा रहा है कि इसका असर जल्द ही आम ग्राहकों की FD और रिटेल डिपॉजिट दरों पर भी दिख सकता है. दरअसल, बैंकों पर लोन ग्रोथ के मुकाबले जमा बढ़ाने का दबाव बढ़ रहा है इसलिए उन्हें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब FD निवेशकों के लिए फिर सुनहरा दौर लौटने वाला है?

Short Videos