RBI BIG Update, FD Interest Rates बढ़ाएंगे बैंक, EMI भरने वालों पर गिरेजी गाज
इस समय जिओपॉलिटिकल टेंशन की वजह से भारत के सामने भी कई चुनौतियां हैं और इन्हीं में से एक चुनौती है रेपो रेट की. फरवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच RBI चार बार रेपो रेट में कटौती कर चुका है. रेपो रेट को 6.5% से घटाकर 5.25% पर ले आया. लेकिन अब जिस तरीके के चैलेंजेस आ रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि RBI अब रेपो रेट में कटौती ना करके इसे बढ़ा सकता है. यानी कि इसका जो सबसे ज्यादा असर देखने को मिलने वाला है वह उन लोगों पर दिखेगा जिनका कोई लोन चल रहा है.
पिछले 10 दिन के अंदर दूध महंगा हो चुका है. RBI के लिए भी यह कठिन सिचुएशन है. एक तरफ इनफ्लेशन धीरे-धीरे बढ़ रहा है. दूसरी तरफ हम बात करें इनफ्लेशन बढ़ रहा है लेकिन साथ ही साथ एक इंपोर्ट का बड़ा बिल खड़ा हो रहा है. अब ग्रोथ और इनफ्लेशन के बीच कशमकश है और RBI इसके बीच में टाइट रोप वॉक करते हुए नजर आएगी.
