HDFC Bank पर म्यूचुअल फंड का बड़ा दांव, इन 5 MF ने 9% से ज्यादा खरीदी हिस्सेदारी; जानें किसने किया कितना निवेश

HDFC Bank पर म्यूचुअल फंड्स का भरोसा लगातार मजबूत बना हुआ है. कई बड़े फंड्स ने अपने पोर्टफोलियो में HDFC Bank को टॉप होल्डिंग्स में शामिल किया है और कुछ ने 9 फीसदी से ज्यादा निवेश किया है. Motilal Oswal Large Cap Fund, ICICI Prudential Business Cycle Fund और SBI Large Cap Fund इसमें शामिल हैं.

HDFC बैंक में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी Image Credit: money9live

Mutual Funds Holding HDFC Bank: भारतीय शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर हमेशा से निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है और जब बात मजबूत प्राइवेट बैंकों की आती है, तो HDFC Bank का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है. देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank पर सिर्फ खुदरा निवेशकों ही नहीं, बल्कि म्यूचुअल फंड्स का भी जबरदस्त भरोसा बना हुआ है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, कई बड़े म्यूचुअल फंड ने अपने पोर्टफोलियो में HDFC Bank को सबसे बड़ी होल्डिंग्स में शामिल किया है. कुछ फंड्स ने तो इसमें 9 फीसदी से ज्यादा निवेश कर रखा है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि HDFC Bank का मजबूत बिजनेस मॉडल, लगातार बढ़ता लोन बुक, मजबूत बैलेंस शीट और बैंकिंग सेक्टर में नेतृत्व इसे लंबे समय के निवेश के लिए आकर्षक बनाता है. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में शेयर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक तेज नहीं रहा, फिर भी फंड मैनेजर्स का भरोसा कम नहीं हुआ है. इससे यह संकेत मिलता है कि बड़े निवेशक HDFC Bank में लंबी अवधि की संभावनाएं देख रहे हैं. आइए जानते हैं उन 5 म्यूचुअल फंड्स के बारे में, जिन्होंने HDFC Bank में सबसे ज्यादा निवेश किया है.

Motilal Oswal Large Cap Fund

Equitymaster की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंड ने HDFC Bank में 9.44 फीसदी निवेश किया है, जो इसकी सबसे बड़ी होल्डिंग्स में शामिल है. यह फंड फरवरी 2024 में लॉन्च हुआ था और इसका फोकस बड़े मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनियों पर है. बैंकिंग सेक्टर में इसकी मजबूत हिस्सेदारी दिखाई देती है.

ICICI Prudential Business Cycle Fund

इस फंड ने HDFC Bank में 9.43 फीसदी हिस्सेदारी रखी है. यह थीमैटिक फंड है, जो अलग-अलग बिजनेस साइकल के आधार पर निवेश करता है. फंड का AUM भी काफी बड़ा है और इसमें फाइनेंशियल स्टॉक्स का दबदबा है.

DSP Large Cap Fund

DSP Large Cap Fund ने HDFC Bank में 9.31 फीसदी निवेश किया है. यह फंड लंबे समय से बाजार में मौजूद है और बड़े व स्थिर शेयरों में निवेश के लिए जाना जाता है. इसके पोर्टफोलियो में बैंकिंग सेक्टर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है.

Mirae Asset Focused Fund

इस फंड ने HDFC Bank में 9.13 फीसदी निवेश कर रखा है. यह सीमित संख्या के चुनिंदा शेयरों में निवेश करता है और ग्रोथ-ओरिएंटेड स्ट्रैटेजी अपनाता है. HDFC Bank इसमें सबसे बड़ी होल्डिंग है.

SBI Large Cap Fund

करीब 20 साल पुराने इस फंड ने HDFC Bank में 9.05 फीसदी हिस्सेदारी रखी है. यह फंड ग्रोथ और वैल्यू स्ट्रैटेजी का मिश्रण माना जाता है. बड़े और भरोसेमंद शेयरों में इसका झुकाव साफ दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें: Nifty Outlook 20 April: 24,500 पर टिकी बाजार की नजर, ब्रेकआउट या रुकावट? जानें एक्सपर्ट्स की राय

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.