Nifty Outlook 20 April: 24,500 पर टिकी बाजार की नजर, ब्रेकआउट या रुकावट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
शुक्रवार की मजबूत तेजी और GIFT Nifty के संकेतों के बीच सोमवार को बाजार पॉजिटिव खुल सकता है. हालांकि 24,400–24,500 का स्तर बड़ी चुनौती बना हुआ है, जहां से आगे की दिशा तय होगी. जानें एनालिस्ट ने क्या कहा.
Nifty Outlook Monday, 20 April: शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह काफी अहम रहा था. कारोबारी सत्र के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 17 अप्रैल को बाजार हरे रंग में बंद हुआ. निफ्टी 50 156 अंक या 0.65 फीसदी तो सेंसेक्स 504 अंक या 0.65 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ. इससे इतर, शनिवार यानी 18 अप्रैल को ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट खोलने की खबर ने अमेरिकी सहित GIFT Nifty में बड़ी तेजी दिखाई थी. अब कल यानी सोमवार, 20 अप्रैल के लिए भी निफ्टी का आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है.
हालांकि, ऊपरी स्तरों पर मजबूत रेजिस्टेंस के चलते सतर्कता भी जरूरी है. अलग-अलग एनालिस्ट्स की राय की बात करें तो बाजार में मजबूती के संकेत तो साफ हैं, लेकिन आगे की चाल अहम तकनीकी स्तरों पर निर्भर करेगी. आइए समझते हैं.
कहां बना है सपोर्ट?
SAMCO Securities के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, ओम मेहरा के मुताबिक, निफ्टी शॉर्ट टर्म में अपट्रेंड बनाए हुए है और “हाइयर हाइज” व “हाइयर लोज” का स्ट्रक्चर बरकरार है. इंडेक्स फिलहाल 50 फीसदी फिबोनाची लेवल (24,260) के ऊपर ट्रेड कर रहा है और डोंचियन चैनल के अपर बैंड के पास है. RSI 57 पर है और MACD भी पॉजिटिव है, जो मोमेंटम को सपोर्ट करता है. हालांकि, 24,400–24,500 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस है. अगर निफ्टी इस स्तर को पार करता है, तो आगे और तेजी संभव है, जबकि 24,000–23,800 मजबूत सपोर्ट बना रहेगा.
गिरावट में खरीदारी की रणनीति कब?
SAMCO Securities के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट, धुपेश धामेजा का मानना है कि बाजार में रिकवरी का ट्रेंड जारी है और इंडेक्स 24,100 के आसपास मजबूत बेस बना चुका है. डेरिवेटिव डेटा के मुताबिक 24,500–24,550 के स्तर पर कॉल राइटिंग है, जो रेजिस्टेंस का संकेत देती है. वहीं PCR 1.02 पर है, जो हल्का पॉजिटिव सेंटीमेंट दिखाता है. 24,200–24,000 के बीच पुट राइटिंग सपोर्ट को मजबूत बना रही है. उनका कहना है कि जब तक निफ्टी 24,100–24,200 के ऊपर बना रहता है, तब तक “buy on dips” रणनीति सही रहेगी.
24,570 से 24,800 है रेजिस्टेंस
HDFC Securities के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह के मुताबिक निफ्टी ने शुक्रवार को 150 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ मजबूती दिखाई और दिन के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ. हफ्तेभर में 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ-साथ स्मॉलकैप और माइक्रो कैप इंडेक्स ने इससे भी बेहतर प्रदर्शन किया, जो बाजार में व्यापक भागीदारी को दर्शाता है. FMCG, ऑयल & गैस और मीडिया सेक्टर ने तेजी को सपोर्ट किया, जबकि IT सेक्टर कमजोर रहा. तकनीकी तौर पर 24,570 और 24,800 रेजिस्टेंस हैं, जबकि 24,000–24,100 सपोर्ट जोन बना हुआ है.
जारी रहेगा मजबूत अपट्रेंड का सिलसिला?
HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, नागराज शेट्टी का कहना है कि शुक्रवार को निफ्टी ने कमजोरी के बाद शानदार वापसी की और एक मजबूत बुलिश कैंडल बनाई, जो पिछले सत्र की गिरावट को पूरी तरह कवर करती है. यह पैटर्न बाजार में मजबूत अपट्रेंड का संकेत देता है. फिलहाल 24,400 का स्तर एक अहम बाधा है और इसके ऊपर टिकने पर निफ्टी 24,800 तक जा सकता है. वहीं 24,100 का स्तर निकटतम सपोर्ट बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- इन 4 कंपनियों पर न के बराबर कर्ज, अब म्यूचुअल फंड्स ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी; आपने लग रखा है दांव?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस कंपनी ने मचाया धमाल! 5 साल में दिया 5000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न; FIIs ने भी 6 गुना बढ़ाई हिस्सेदारी
सोमवार को इन 3 शेयरों पर रखें नजर, टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं कमाई के संकेत; जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
5 साल में 500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न, अब मिला ग्रीनप्रो सर्टिफिकेशन, इस स्टील स्टाक पर रखें नजर
