LIC Vs Mutual Fund, क्या LIC का दौर खत्म? Mutual Funds ने मारी बड़ी बाजी
LIC का वर्चस्व खत्म होता जा रहा है. एक समय था जब भारत के स्टॉक मार्केट में अगर किसी एक नाम का दबदबा कायम था तो वो थी LIC. देश के सबसे बड़े घरेलू निवेशक के तौर पर LIC का सिक्का चला करता था. क्योंकि करोड़ों भारतीयों की पॉलिसी का पैसा देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में निवेश हुआ करता था. तब LIC को सिर्फ एक इंश्योरेंस कंपनी नहीं बल्कि स्टॉक मार्केट का सबसे बड़ा साइलेंट पावर प्लेयर माना जाता था. लेकिन अब तस्वीर बदल रही है बल्कि बहुत तेजी से बदल रही है.
एक नई ताकत LIC को पीछे छोड़ती जा रही है वो ताकत है म्यूच्यूल फंड. पिछले 5 सालों से लगातार भारतीय शेयर बाजार में म्यूच्यूल फंड की हिस्सेदारी LIC से आगे निकल रही है. अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि दशकों तक मार्केट में दबदबा रखने वाली LIC पीछे छूटने लगी है?