Akshaya Tritiya 2026 Offers: मेकिंग चार्ज पर 50% तक छूट, फ्री गोल्ड कॉइन, Malabar, Indriya, Reliance Jewels समेत ब्रांड्स के बड़े ऑफर्स

अक्षय तृतीया 2026 पर ज्वेलरी मार्केट में ऑफर्स की बाढ़ है. कहीं 50% तक मेकिंग चार्ज छूट मिल रही है तो कहीं फ्री गोल्ड कॉइन और कैशबैक वाउचर. Malabar, Indriya, Reliance Jewels जैसे बड़े ब्रांड्स ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक स्कीम्स लेकर आए हैं.

अक्षय तृतीया 2026 ऑफर Image Credit: Praful Gangurde/hT via Getty Images)

Akshaya Tritiya 2026 Gold Offers: अक्षय तृतीया आते ही सोने-चांदी के बाजार में रौनक बढ़ जाती है. इस बार 2026 में 19 अप्रैल को आने वाले रहे इस पर्व को लेकर ज्वेलरी कंपनियों ने भी कमर कस ली है. हर साल की तरह इस बार भी बड़े ब्रांड ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज में छूट, एडवांस बुकिंग ऑफर, एक्सचेंज स्कीम और फ्री गिफ्ट जैसे ऑफर लेकर आ चुके हैं. खास बात ये है कि इस बार सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि डायमंड ज्वेलरी पर भी कंपनियां लुभावने ऑफर दे रही हैं.

अगर आप खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह सिर्फ शुभ मुहूर्त ही नहीं, बल्कि “स्मार्ट डील” का भी मौका है. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप हर ब्रांड के ऑफर को समझें.

2026 में कौन दे रहा है सबसे दमदार ऑफर?

इस बार कई बड़े ब्रांड्स ने आक्रामक ऑफर लॉन्च किए हैं, जिनमें सोना और डायमंड दोनों शामिल हैं.

  • CaratLane: मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट और डायमंड प्राइस पर 15% डिस्काउंट, यह इस साल के सबसे आकर्षक ऑफर्स में से एक है.
  • KISNA Diamond & Gold Jewellery: डायमंड ज्वेलरी पर 40% और गोल्ड ज्वेलरी पर 30% तक मेकिंग चार्ज में छूट मिल रही है. साथ ही गिफ्ट वाउचर और सिल्वर कॉइन भी दिए जा रहे हैं.
  • Reliance Jewels: इस बार कंपनी गोल्ड ज्वेलरी पर फ्लैट 9% मेकिंग चार्ज का ऑफर दे रही है. यह उन ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा है जो हाई मेकिंग चार्ज से बचना चाहते हैं.

फ्री गोल्ड कॉइन और गिफ्ट वाउचर की होड़

इस बार कई ब्रांड्स सीधे डिस्काउंट की बजाय “फ्री गिफ्ट” के जरिए ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं.

  • Indriya (Aditya Birla Jewellery): हर ₹1 लाख की खरीद पर 400 mg तक का गोल्ड कॉइन और डायमंड ज्वेलरी पर 800 mg तक का कॉइन मिल रहा है.
  • Malabar Gold & Diamonds: गोल्ड के मेकिंग चार्ज पर 30% की छूट और डायमंड वैल्यू पर 30% तक की छूट के साथ गिफ्ट ऑफर भी दिए जा रहे हैं.
  • GRT Jewellers: गोल्ड वेस्टेज पर 20% और सिल्वर वेस्टेज पर 25% छूट, साथ ही पुराने सोने के एक्सचेंज पर अतिरिक्त ₹100 प्रति ग्राम का फायदा दिया जा रहा है.
GRT Akshaya Tritiya Offers

Joyalukkas offers

  • इस बार “Cashback Utsav” के तहत खरीदारी पर सीधे गिफ्ट वाउचर दिए जा रहे हैं.
  • ₹75,000 की डायमंड या प्लैटिनम ज्वेलरी पर ₹2,000 का वाउचर,
  • ₹75,000 की गोल्ड ज्वेलरी पर ₹1,000 का वाउचर,
  • और ₹15,000 की सिल्वर ज्वेलरी पर ₹500 का वाउचर मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: 1 हफ्ते में सोना ₹3000 और चांदी ₹11000 हुई महंगी, जानें 24K, 22K, 18K के रेट; दिल्ली, पटना और लखनऊ में क्या है ताजा भाव

एडवांस बुकिंग और रेट लॉक का ट्रेंड

इस बार ऑफर्स का सबसे बड़ा ट्रेंड “रेट प्रोटेक्शन” बनकर उभरा है.

  • Regal Jewellers और Pothys Swarna Mahal: ये कंपनियां ग्राहकों को पहले से सोना बुक करने और बाद में कम रेट का फायदा लेने का विकल्प दे रही हैं. यानी अगर कीमत बढ़ती है, तो भी ग्राहक सुरक्षित रहता है.

क्यों खास है अक्षय तृतीया?

अक्षय तृतीया को ऐसा दिन माना जाता है जब बिना मुहूर्त के कोई भी शुभ काम किया जा सकता है. मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें कभी खत्म नहीं होतीं, इसीलिए सोना-चांदी या हीरा खरीदना शुभ माना जाता है.

आज के दौर में यह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक मजबूत निवेश विकल्प भी है, खासकर अनिश्चित आर्थिक माहौल में.

यह भी पढ़ें: आपकी ये 6 गलतियां खत्म कर सकती हैं पीढ़ियों की कमाई, आज नहीं सुधरे तो सब हो सकता है खत्म

खरीदारी से पहले जरूरी सावधानी

अक्षय तृतीया पर ऑफर्स देखकर जल्दबाजी करना नुकसानदेह हो सकता है.

  • हर ब्रांड के मेकिंग चार्ज की तुलना करें,
  • BIS हॉलमार्क जरूर देखें,
  • और अगर निवेश के लिए खरीद रहे हैं तो ज्वेलरी के बजाय कॉइन या बार बेहतर विकल्प हो सकते हैं.