SIP से बन सकता है करोड़ों का फंड, लेकिन पोर्टफोलियो में रखें संतुलन; एक्सपर्ट ने बताए सफलता के मंत्र
लंबी अवधि में बड़ा धन बनाने के लिए सिर्फ SIP शुरू करना ही काफी नहीं है, बल्कि सही पोर्टफोलियो चुनना भी उतना ही जरूरी है. निवेश विशेषज्ञ अनूप के मुताबिक, निवेशकों को केवल स्मॉल-कैप या किसी एक थीम पर निर्भर रहने के बजाय मल्टी-कैप, फ्लेक्सी-कैप, फोकस्ड और मोमेंटम जैसे फंडों का संतुलित मिश्रण रखना चाहिए. इससे बाजार के अलग-अलग चक्रों में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ती है.
विशेषज्ञों का कहना है कि 15-25 साल जैसे लंबे निवेश क्षितिज में 10% स्टेप-अप SIP रणनीति बेहद अहम भूमिका निभाती है. इससे निवेश राशि हर साल बढ़ती है और करोड़ों रुपये का लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाता है. साथ ही गोल्ड और लिक्विड फंड जैसे विकल्प पोर्टफोलियो को स्थिरता प्रदान करते हैं.