Pay Level Merger की क्या है बड़ी डिमांड, कर्मचारियों को कितना बड़ा फायदा?

आठवें वेतन आयोग के गठन के साथ ही केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए वेतन और प्रमोशन से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें सामने आ रही हैं. कर्मचारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे बड़े संगठन एनसीजेसीएम (नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी) ने वेतन संरचना में बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा है. इन प्रमुख मांगों में पे लेवल मर्जर (वेतन स्तरों का विलय) शामिल है, जिसके तहत मौजूदा 18 पे लेवल को घटाकर 13 करने की बात कही गई है.

एनसीजेसीएम का तर्क है कि इससे वेतन असमानता दूर होगी और निचले पे लेवल के कर्मचारियों को विशेष लाभ मिलेगा. इसके अलावा, प्रमोशन के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलेगी.

Short Videos