HRA में होगा बड़ा खेल, Fitment Factor छोड़ो, यहां से होगी बड़ी कमाई!
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें सामने आ रही हैं. आयोग की कोलकाता बैठकें पूरी हो चुकी हैं, और कर्मचारी डेटा जमा करने की समय सीमा 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है. इस बीच, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को लेकर बड़ी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. ऐसी खबरें हैं कि आठवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों का एचआरए बढ़कर ₹2 लाख प्रति माह तक पहुँच सकता है, खासकर शीर्ष स्तर के अधिकारियों के लिए.
कर्मचारी संगठन एक्स शहरों के लिए 40% एचआरए, वाई शहरों के लिए 35% और जेड शहरों के लिए 30% एचआरए की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा, एचआरए को महंगाई भत्ते (DA) से जोड़ने की भी मांग की जा रही है, ताकि डीए बढ़ने पर एचआरए भी बढ़े. फिटमेंट फैक्टर का सीधा असर बेसिक सैलरी पर पड़ेगा, जो बदले में एचआरए की गणना को प्रभावित करेगा.
More Videos
SIP से कैसे बनाएं ₹2 करोड़ का फंड? जानें उम्र के हिसाब से सही पोर्टफोलियो स्ट्रैटेजी
नए Bull Run के लिए तैयार है बाजार? 70:30 नहीं, अब इस फॉर्मूले से बनाएं पोर्टफोलियो
जितनी जल्दी SIP, उतना बड़ा फंड! 20 की उम्र से निवेश शुरू करने का क्या है फायदा?
