जितनी जल्दी SIP, उतना बड़ा फंड! 20 की उम्र से निवेश शुरू करने का क्या है फायदा?
आज के युवा अपनी वित्तीय भविष्य को लेकर पहले से कहीं अधिक जागरूक हैं. 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही रिटायरमेंट और वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में सोचना एक सराहनीय कदम है. इस पहल को “फायर” (फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट, रिटायर अर्ली) के रूप में देखा जा सकता है, जहाँ कम उम्र में ही पर्याप्त धन संचय कर वित्तीय स्वतंत्रता हासिल की जाती है. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल फंड में निवेश का एक प्रभावी तरीका है, खासकर युवाओं के लिए जो अनुशासित तरीके से बचत करना चाहते हैं.
