RBI और सरकार की बड़ी रिपोर्ट, अगले 12 महीनों में Savings Account, FD संकट में!
आरबीआई की हालिया रिपोर्ट ने भारतीय बैंकिंग प्रणाली के सामने एक गंभीर चेतावनी जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, अगले 12 महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा संचालित साइबर हमले देश के वित्तीय क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे. यह चिंता लाखों भारतीयों के बचत खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट पर मंडरा रही है.
आरबीआई की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट जून 2026 और CERT-In, CSIRT-Fin, SISA की संयुक्त डिजिटल थ्रेट रिपोर्ट 2025-26 बताती है कि भारत में साइबर हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2021 में 14 लाख से अधिक हमले हुए थे, जो 2025 तक बढ़कर 29 लाख से अधिक हो गए हैं. AI साइबर अपराधियों को अत्यधिक वास्तविक दिखने वाले फ़िशिंग ईमेल, डीपफेक वॉइस और पहचान बनाने में सक्षम बना रहा है, जिससे हमलों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है.
More Videos
चीन की चाल से क्यों घबराया US? Gold और Crude के मार्केट में भारी उलटफेर
N. Chandrasekaran Exit से Tata Stocks में भूचाल! TCS समेत इन Shares का क्या होगा?
नई छोड़ पुरानी कार खरीद रहे हैं लोग, इन वजहों से कर रहे किनारा, जानें डिटेल
