नए Bull Run के लिए तैयार है बाजार? 70:30 नहीं, अब इस फॉर्मूले से बनाएं पोर्टफोलियो

भारतीय शेयर बाजार अगले बुल रन के लिए तैयार दिख रहा है, जिसमें मिड और स्मॉल-कैप सेक्टर्स में निवेश के बेहतर अवसर उभर रहे हैं. बीते तीन से चार सालों में बड़ी संख्या में आईपीओ और नई कंपनियों के आने से इन सेक्टर्स का विस्तार हुआ है. मीराए एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) के उपाध्यक्ष और सीईओ स्वरूप मोहंती का मानना है कि अब पोर्टफोलियो में मिड और स्मॉल-कैप का आवंटन बढ़ाने का समय आ गया है.

सेक्टर्स के लिहाज से, स्वरूप मोहंती प्राइवेट बैंकों और हेल्थकेयर पर सकारात्मक हैं. उनका मानना है कि भारत की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि से कंजम्पशन सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा. मैन्युफैक्चरिंग, ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), एनर्जी और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी अगले पांच से दस वर्षों के लिए आकर्षक लग रहे हैं. हालांकि, उनका व्यक्तिगत मानना है कि आज नहीं तो कल आईटी सेक्टर में एसआईपी के माध्यम से निवेश बेहतर रिटर्न दे सकता है.

Short Videos