IDBI Bank के निजीकरण पर बड़ा अपडेट, ₹81 प्रति शेयर की नई बोली; ₹53,000 करोड़ में हो सकती है डील
IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि सरकार और LIC मिलकर बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, बैंक ने फिलहाल किसी भी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि या खंडन नहीं किया है, और कहा है कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं पहुंची है.
नवीनतम अपडेट के अनुसार, Fairfax Financial ने IDBI बैंक की हिस्सेदारी खरीदने के लिए ₹81 प्रति शेयर की नई बोली जमा की है. यह पिछली बोली ₹75 प्रति शेयर से 8% अधिक है, जिसे पहले सरकार ने खारिज कर दिया था क्योंकि यह आरक्षित मूल्य से कम थी. इस बार यह डील ₹53,000 करोड़ या $5.5 बिलियन की हो सकती है.
More Videos
Asian Paints, Pine Labs से Belrise तक, किन शेयर्स में बन रहा कमाई का मौका?
मंगलवार के बाजार में इन 10 शेयरों पर दांव लगाएं या रहें दूर? Vodafone Idea, Suzlon, Ola से IndusInd Bank तक
RIL से HAL, Cochin Shipyard से BEL तक, डिफेंस के इन 8 शेयरों में अब कहां बनेगा पैसा?
