Vedanta की सभी कंपनियों पर Anil Agarwal ने बता दिया मेगा प्लान, अब रॉकेट होंगे शेयर, निवेशकों का बनेगा पैसा!
वेदांता समूह ने अपनी 61वीं सालाना आम बैठक (AGM) में आने वाले वर्षों के लिए बड़ा ग्रोथ प्लान पेश किया है. चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि डिमर्जर के बाद बनने वाली पांचों कंपनियां – वेदांता (रेजिडुअल बिजनेस), वेदांता एल्युमिनियम, ऑयल एंड गैस, आयरन एंड स्टील और पावर – भविष्य में 100 अरब डॉलर की कंपनियां बनने की क्षमता रखती हैं. कंपनी का फोकस तीन बातों पर रहेगा – प्रोडक्शन बढ़ाना, मजबूत साझेदारियां करना और कारोबार को उद्देश्य के साथ आगे बढ़ाना. इसके तहत 2031 तक जिंक और लीड का उत्पादन 30 लाख टन, सिल्वर उत्पादन 1,500 टन सालाना और 2030 तक कॉपर उत्पादन 10 लाख टन करने का लक्ष्य रखा गया है.
कंपनी ने एल्युमिनियम, ऑयल एंड गैस, स्टील और पावर कारोबार के लिए भी बड़े विस्तार की योजना बनाई है. अगले तीन साल में एल्युमिनियम उत्पादन क्षमता दोगुनी कर 60 लाख टन करने, ऑयल एंड गैस उत्पादन 5 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंचाने और इस कारोबार में 5 अरब डॉलर निवेश करने की योजना है. वहीं स्टील क्षमता 40 लाख टन से बढ़ाकर 1.5 करोड़ टन और पावर क्षमता 20,000 मेगावाट करने का लक्ष्य है. कंपनी लिथियम, कोबाल्ट और रेयर अर्थ जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की खोज पर भी काम कर रही है. कंपनी का मानना है कि यदि ये लक्ष्य पूरे होते हैं तो कारोबार और मुनाफा बढ़ेगा, जिससे भविष्य में निवेशकों को भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
More Videos
Asian Paints, Pine Labs से Belrise तक, किन शेयर्स में बन रहा कमाई का मौका?
मंगलवार के बाजार में इन 10 शेयरों पर दांव लगाएं या रहें दूर? Vodafone Idea, Suzlon, Ola से IndusInd Bank तक
RIL से HAL, Cochin Shipyard से BEL तक, डिफेंस के इन 8 शेयरों में अब कहां बनेगा पैसा?
