HDFC Bank में 80% ज्यादा शिकायतें! क्या Investors के लिए खतरे की घंटी?
देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक, एचडीएफसी बैंक में व्हिसलब्लोअर शिकायतों में अचानक आई 80% की वृद्धि ने बैंकिंग क्षेत्र और निवेशकों का ध्यान खींचा है. वित्तीय वर्ष 2026 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, बैंक को कुल 177 व्हिसलब्लोअर शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जो वित्तीय वर्ष 2025 में दर्ज की गई 97 शिकायतों से काफी अधिक हैं. यह वृद्धि केवल शिकायतों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इन शिकायतों के आधार पर कर्मचारियों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाइयां भी लगभग दोगुनी होकर 41 से 77 तक पहुंच गई हैं.
व्हिसलब्लोअर शिकायतें वे गोपनीय रिपोर्ट होती हैं जो कंपनी का कोई कर्मचारी, अधिकारी या उससे जुड़ा व्यक्ति कंपनी के भीतर हो रही किसी गलत गतिविधि, नियमों के उल्लंघन, धोखाधड़ी, मिस-सेलिंग, भ्रष्टाचार या नैतिक मुद्दों के बारे में उच्च प्रबंधन को देता है. इसका मुख्य उद्देश्य कंपनी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि आंतरिक रूप से गलत कामों को उजागर करना और उन्हें ठीक करने में मदद करना होता है.
More Videos
चीन की चाल से क्यों घबराया US? Gold और Crude के मार्केट में भारी उलटफेर
N. Chandrasekaran Exit से Tata Stocks में भूचाल! TCS समेत इन Shares का क्या होगा?
नई छोड़ पुरानी कार खरीद रहे हैं लोग, इन वजहों से कर रहे किनारा, जानें डिटेल
